क्रिकेट

राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का नया कोच, वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद होगा बदलाव

Team India Coach : वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर रवाना होगी। जहां आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। आयरलैंड दौरे पर टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ के साथ सपोर्ट स्‍टाफ की जगह एक दिग्गज को मुख्‍य कोच की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 10:26 AM IST
rahul-dravid.jpg
राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का नया कोच, वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद होगा बदलाव।

Team India Coach : वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्‍टइंडीज को बुरी तरह से हराकर 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बैक-टू-बैक तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारत की टीम आयरलैंड दौरे पर रवाना होगी। जहां आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड दौरे पर टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ के साथ सपोर्ट स्‍टाफ को भी आराम दिया जाएगा। द्रविड़ की जगह एक दिग्गज को कोच की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद 18 अगस्‍त से आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। जिसका दूसरा मैच 20 और तीसरा मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा।

आयरलैंड के दौरे से मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया जाएगा। उनकी जगह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एशिया कप से पहले पर्याप्त समय चाहता है टीम मैनेजमेंट

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल द्रविड़ और उनके कोचिंग स्टाफ के सदस्य बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे वेस्टइंडीज दौरे के बाद घर वापस लौटेंगे। द्रविड़ को आराम देने की मुख्य वजह ये है कि टीम मैनेजमेंट 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले सही टीम संयोजन बनाने के लिए पर्याप्त समय चाहता है। एशिया कप 2023 का आगाज 31 अगस्त से होगा और उसके बाद भारत की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज

इन्हें बनाया जाएगा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे। वहीं, सीतांशु कोटक और ऋषिकेश कानितकर में एक को बल्लेबाजी कोच और ट्रॉय कूली या साईराज बहुतुले में से एक को गेंदबाजी कोच बनाया जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी आयरलैंड के दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण ही टीम इंडिया के कोच थे।

यह भी पढ़ें : अल्काराज़ बने टेनिस के नए बादशाह, सचिन तेंदुलकर ने की जोकोविच की तारीफ

Published on: