31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, बैक-टू-बैक 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज

Team India Full Schedule Till December 2023 : भारतीय टीम का दिसंबर 2023 तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। आइये आपको भी बताते हैं इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल क्या रहने वाला वाला है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jul 2023, 2:59 PM IST

team-india.jpg

टीम इंडिया का दिसंबर तक का शेड्यूल जारी, बैक-टू-बैक 3 बड़े टूर्नामेंट के साथ होंगी ये बड़ी सीरीज।

Team India Full Schedule Till December 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब ढाई महीने का समय बचा है। फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। अब टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 20 जुलाई से खेलना है। इसी बीच वर्ल्ड के बाद भारत के अगले दौरे का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। जहां 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2024 तक तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। आइये आपको भी बताते हैं इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल क्या रहने वाला वाला है?


भारतीय टीम एक महीने के आराम के बाद अब वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज दूसरा और आखिरी मुकाबला 20 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज दौरा

दूसरा टेस्ट - 20 जुलाई से

पहला वनडे - 27 जुलाई

दूसरा वनडे - 29 जुलाई

तीसरा वनडे - 1 अगस्त

पहला टी20 - 3 अगस्त

दूसरा टी20 - 6 अगस्त

तीसरा टी20 - 8 अगस्त

चौथा टी20 - 12 अगस्त

पांचवां टी20 - 13 अगस्त

आयरलैंड दौरा

पहला टी20 - 18 अगस्‍त

दूसरा टी20 - 20 अगस्‍त

तीसरा टी20 - 23 अगस्‍त

एशिया कप 2023

एशिया कप 2023 के हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाने को लेकर सहमति बन गई है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे। पहले चार मैच पाकिस्‍तान और बाद के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ये टूर्नामेंट की 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।हालांकि अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

एशिया कप के ठीक बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के सभी मैच भारत की धरती पर ही खेले जाएंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई टीम इस सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी के रूप में लेगी। हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

एशियन गेम्‍स 2023

28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्‍स में क्रिकेट इवेंट का भी आयोजन होगा। एशियन गेम्‍स के लिए बीसीसीआई ने भारत की बी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम नीदरलैंड, 11 नवंबर, बेंगलुरु

यह भी पढ़ें : शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से बरपाया कहर, पहले ही ओवर में हासिल की ये उपलब्धि

दक्षिण अफ्रीका दौरा

पहला टी20 मैच - 10 दिसंबर को डरबन में

दूसरा टी20 मैच - 12 दिसंबर को गकेबेर्हा में

तीसरा टी20 मैच - 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में

पहला वनडे मैच - 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में

दूसरा वनडे मैच - 19 दिसंबर को गकेबेर्हा में

तीसरा वनडे मैच -21 दिसंबर को पार्ल में

पहला टेस्ट मैच - 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में

दूसरा टेस्ट मैच - 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन में

यह भी पढ़ें : पापा आप खुश हो ना... पिता को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए यशस्वी