31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL : शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से बरपाया कहर, पहले ही ओवर में हासिल की ये उपलब्धि

PAK vs SL 1st Test: मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की पारी का पहला ओवर लेकर आए शाहिद अफरीदी ने तीसरी गेंद पर ही निशान मदुश्‍का को कैच आउट कराकर श्रीलंका को पहला झटका देते हुए अपने टेस्ट करियर का 100वां विकेट लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jul 2023, 11:54 AM IST

shaheen-afridi-completes-100-test-wickets-in-comeback-match-watch-video-sl-vs-pak-1st-test.jpg

शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से बरपाया कहर, पहले ही ओवर में हासिल की ये उपलब्धि।

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 18 रन ही बना सकी थी कि बारिश शुरू हो गई। फिलहाल बारिश बंद हो चुकी है, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से खेल शुरू होने में देरी हो रही है। पाकिस्तान की पारी का पहला ओवर लेकर आए शाहिद अफरीदी ने तीसरी गेंद पर ही निशान मदुश्‍का को कैच आउट कराकर श्रीलंका को पहला झटका दिया है। इसके साथ ही शाहिद अफरीदी ने अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।


पाकिस्तान के 19वें गेंदबाज बने

23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एक साल के लंबे इंतजार के बाद गाले से टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। जुलाई 2022 में इसी मैदान पर अफरीदी को घुटने में चोट लग गई थी। चोट से उबरने के लिए उन्हें काफी समय लगा है। आखिरी टेस्ट मुकाबले में अफरीदी ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में 7 ओवर फेंकने बाद वह चोटिल हो गए थे।

एक साल बाद उन्होंने फिर से टेस्‍ट क्रिकेट में शानदार कमबैक किया है। उन्होंने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका के निशान मदुश्‍का को आउट कर अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले 19वें गेंदबाज बन गए हैं।

शाहीन अफरीदी का टेस्ट करियर

शाहीन अफरीदी के टेस्ट करियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 43* पारियों में उन्होंने 100 विकेट पूरे किए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.73 रहा है। वह 4 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 6 विकेट है।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा को किया अनारकली ने फोन, पत्नी रितिका सजदेह खोल दी पोल


श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो और कसुन राजिथा।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह।

यह भी पढ़ें : पापा आप खुश हो ना... पिता को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए यशस्वी