1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को किया अनारकली ने फोन, पत्नी रितिका सजदेह खोल दी पोल

Rohit Sharma : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपना एक एक फोटो पोस्‍ट किया है। इस फोटो का कैप्शन बेहद दिलचस्प है। इस पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jul 2023, 9:49 AM IST

rohit-sharma.jpg

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को किया अनारकली ने फोन, पत्नी रितिका सजदेह खोल दी पोल।

Rohit Sharma : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट में बड़ी जीत हासिल करने के बाद बेहद खुश हैं। भारत ने पहले टेस्ट में मेजबान वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपना एक एक फोटो पोस्‍ट किया है। इस फोटो में वह वेस्‍टइंडीज के एक बीच के किनारे फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। रोहित ने फोटो का कैप्शन बेहद दिलचस्प लिखा है। इस पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पोल खोलकर रख दी है।


कप्तान रोहित शर्मा ने बीच पर खड़े होकर फोन पर बात करते दिख रहे हैं। ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है... अनारकली का फोन था, आइसक्रीम खाना बहुत जरूरी है। रोहित की इस फोटो पर रितिका सजदेह रिएक्शन देते हुए लिखा... लेकिन आप तो मुझसे कह रहे थे और पूछ रहे थे कि कॉफी मशीन ठीक है या नहीं। रोहित शर्मा की इस फोटो पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं। रितिका का कमेंट भी वायरल हो रहा है।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आया रोहित का पहला और 10वां टेस्ट शतक

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। उनके टेस्ट करियर का ये 10वां शतक था। उन्होंने 2013 में विंडीज के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट में भी उन्होंने शतक लगाया था। उन्होंने डोमिनिका टेस्ट में 221 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : मार्केटा वांड्राउसोवा ने रचा इतिहास, विंबलडन जीतने वाली पहली गैर वरीय खिलाड़ी बनीं


20 जुलाई से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : बुमराह-अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, एशिया कप से पहले इस सीरीज से होगी वापसी