1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्केटा वांड्राउसोवा ने रचा इतिहास, विंबलडन जीतने वाली पहली गैर वरीय खिलाड़ी बनीं

Marketa Vondrousova : चेक गणराज्य की स्टार टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वांड्राउसोवा ने इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्‍होंने शनिवार को ट्यूनीशिया की ओंस जेब्‍योर को 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन 2023 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jul 2023, 8:23 AM IST

wimbledon-2023-marketa-vondrousova-wins-maiden-grand-slam-title.jpg

मार्केटा वांड्राउसोवा ने रचा इतिहास, विंबलडन जीतने वाली पहली गैर वरीय खिलाड़ी बनीं।

Marketa Vondrousova : चेक गणराज्य की स्टार टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वांड्राउसोवा ने इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्‍होंने शनिवार को ट्यूनीशिया की ओंस जेब्‍योर को 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन 2023 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। 24 वर्षीय गैर वरीय वांड्राउसोवा के टेनिस करियर का ये पहला ग्रैंड स्लैम है। वहीं, जेब्‍योर का ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है, वह दो साल में तीसरा फाइनल हारी हैं।


बता दें कि मार्केटा वांड्राउसोवा 2019 के फ्रेंच ओपन में भी फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन उन्हें खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। चेक स्टार वांड्राउसोवा इस बार फाइनल मुकाबले में एक अलग ही इरादे के साथ कोर्ट पर उतरीं और ओन्स जेब्‍योर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया।

वांड्राउसोवा ने जीता फैंस का दिल

वहीं ट्यूनीशिया की 28 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ओन्स जेब्‍योर की बात करें तो यह दो साल में उनका यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। फैंस को पूरी उम्मीद थी कि वह इस बार खिताब जीतने में जरूर सफल होंगी। लेकिन, एक बार फिर उन्हें फाइनल में नाकामयाबी हाथ लगी। वहीं, 1963 में प्रसिद्ध बिली जीन किंग के बाद विंबलडन में पहली गैर वरीय महिला फाइनलिस्ट बनकर वांड्राउसोवा ने टेनिस फैंस का दिल जीत लिया है।