31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट से करने जा रहे वापसी

Jasprit Bumrah and Shreyas Iyer : वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए अच्‍छी खबर आ रही है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। आइये जानते हैं कौन से टूर्नामेंट में उनकी वापसी होगी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jul 2023, 9:06 AM IST

jasprit-bumrah-and-shreyas-iyer-could-pick-for-india-tour-of-ireland-2023-squad.jpg

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट से करने जा रहे वापसी।

Jasprit Bumrah and Shreyas Iyer : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में करीब ढाई महीने का समय बचा है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्‍छी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब जल्‍दी ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते पिछले साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। वर्ल्ड कप से पहले बुमराह एक टूर्नामेंट से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। उनके साथ ही श्रेयस अय्यर का भी भारतीय टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है।


बता दें कि चोट के चलते जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2022 नहीं खेल सके थे। टीम इंडिया में उनकी कमी भी खल रही है। अब उनको लेकर अच्छी खबर आ रही है। वह एनसीए में तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। अब उन्हें गेंदबाजी में कोई परेशानी नहीं हो रही है। वह रोजाना 10 ओवर तक फेंक रहे हैं। बीसीसीआई वर्ल्ड को देखते हुए जल्द ही उन्हें मैदान पर लाने की तैयार में है।

आयरलैंड दौरे पर बुमराह और अय्यर की वापसी संभव

वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में बुमराह एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। अब वह नेट पर फिट नजर आ रहे हैं। क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें एनसीए में प्रैक्टिस मैच भी खिलाया जा सकता है। बीसीसीआई वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए उन्हें आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में चुनना चाहता है। आयरलैंड का यह दौरा एशिया कप से पहले होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया 18 से 23 अगस्त तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें : भारत की WTC की प्वाइंट्स टेबल में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर बना नंबर-1

श्रेयस अय्यर ने शुरू की बल्लेबाजी

वहीं, श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह भी चोट से उबर चुके हैं। अय्यर भी पीठ में चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। अब वह भी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह भी बुमराह के साथ आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट