31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs WI : वेस्‍टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने 1-0 अजेय बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Jul 2023, 12:40 PM IST

rohit-sharma-1.jpg

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट।

IND vs WI : वेस्‍टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने 1-0 अजेय बढ़त बना ली है। अब सवाल ये है कि क्वींस पार्क ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा या फिर उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरा जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने डोमिनिका टेस्ट में कैरेबियाई टीम को पारी और 141 रन से हराने के बाद खुद इस सवाल का जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए हैं।


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब 20 जुलाई से दूसरा और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर मेजबान वेस्टइंडीज का सीरीज में सफाया करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट कमजोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहते हैं, जिन्होंने बहुत कम टेस्ट मैच खेले हैं।

रोहित ने टीम में बदलाव को लेकर दिए संकेत

रोहित शर्मा ने कहा कि सबसे अहम बात अच्छी शुरुआत करना होता है। अब हम इसी मोमेंटम के साथ दूसरे टेस्ट में उतरना चाहेंगे। टीम स्‍क्‍वॉड में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अधिक टेस्ट नहीं खले हैं, इसलिए अब उन्हें मैदान पर उतारना बाकी है। बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम स्क्वॉड में विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पहले टेस्ट में नहीं खिलाया गया था।

यह भी पढ़ें :ईशान पर आखिर क्यों भड़के कप्तान रोहित शर्मा, मैच के बाद किया खुलासा

इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

भारत के आगामी बिजी शेड्यूल को देखते हुए टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करने के तहत मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे प्‍लेयर्स को दूसरे टेस्ट में आराम दे सकता है। सिराज के स्‍थान पर मुकेश कुमार या फिर नवदीप सैनी में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है तो जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को उतारा जा सकता है। वहीं, भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें : भारत की WTC की प्वाइंट्स टेबल में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर बना नंबर-1