31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wimbledon 2023 Winner: कार्लोस अल्काराज़ बने टेनिस के नए बादशाह, सचिन तेंदुलकर ने की जोकोविच की तारीफ

Wimbledon 2023 Winner Carlos Alcaraz : विंबलडन 2023 के फाइनल में सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर कार्लोस अल्काराज़ ने खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी अल्‍काराज जोकोविच को पांचवें सेट में हराकर टेनिस के नए बादशाह बन गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jul 2023, 9:43 AM IST

carlos-alcaraz.jpg

कार्लोस अल्काराज़ बने टेनिस के नए बादशाह।

Wimbledon 2023 Winner Carlos Alcaraz : विंबलडन 2023 के फाइनल में सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर कार्लोस अल्काराज़ ने खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी अल्‍काराज जोकोविच को पांचवें सेट में हराकर टेनिस के नए बादशाह बन गए हैं। एटीपी में कार्लोस अल्काराज वर्तमान के नंबर वन खिलाड़ी हैं। अल्काराज ने इससे पूर्व 19 साल की उम्र में यूएस ओपन का खिताब जीता था। उनके खिताब जीतने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने जोकोविच की तारीफ की है।


विंबलडन फाइनल के पहले सेट में नोवाक जोकोविच ने 6-2 से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरा सेट में 20 वर्षीय कार्लोस ने टाईब्रेकर में 8-6 से जीत दर्ज कर 7-6 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी अल्‍काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-1 से जीत दर्ज की।

चौथे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज करते हुए वापसी की, लेकिन 5वें सेट में अल्काराज़ ने जोकोविच को 6-4 से शिकस्त देते हुए पहली बार विंबलडन का टाइटल जीत लिया। बता दें कि अल्काराज़ का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम है।

सचिन ने की जोकोविच की तारीफ

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी विंबलडन का फाइनल काफी गौर से देखा है। इस मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने नोवाक जोकोविच के मेंटल टफनेस की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है मानसिक दृढ़ता = नोवाक जोकोविच, शरीर के साथ समस्याओं के बावजूद, दिमाग उन्हें आगे बढ़ाता रहा। क्या खिलाड़ी है?