क्रिकेट

फंडरेज के लिए श्रीलंका ने BCCI के सामने रखा प्रपोजल! खेली जा सकती है 3 टी20 मैचों की सीरीज

टीम इंडिया अगले 12 महीनों में व्यस्त शेड्यूल के तहत श्रीलंका और आयरलैंड में अतिरिक्त टी20 मैच खेल सकती है। बीसीसीआई इसको लेकर दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर रहा है।

2 min read
Mar 12, 2026
संजू सैमसन के सामने सूर्यकुमार यादव को सर झुकाना पड़ गया (photo - EspnCricInfo)

Team India International Schedule: टी20 वर्ल्डकप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम इस साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेल सकती है। BCCI अगले 12 महीनों के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की तैयारी में जुटा है, जहां वो श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को जोड़ सकता है। हालांकि जो कार्यक्रम पहले से तय हैं, वो उसी हिसाब से होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के आगामी श्रीलंका दौरे में तीन टी20 मैच जोड़ने पर विचार कर रहा है। ये मुकाबले उन दो टेस्ट मैचों से पहले खेले जा सकते हैं, जो पहले से ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा हैं और जुलाई-अगस्त में शेड्यूल किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने देश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से अतिरिक्त टी20 मैचों का प्रस्ताव दिया है। श्रीलंका पिछले नवंबर में दितवाह चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिसके कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप जीता हिंदुस्तान लेकिन इन मामलों में आगे रहा पाकिस्तान, देखें टूर्नामेंट के रोचक आंकड़े

टेस्ट सीरीज से पहले हो सकती है टी20 सीरीज

भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। ऐसे में संभव है कि श्रीलंका दौरे की शुरुआत तीन टी20 मैचों के साथ हो, जिसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाए। श्रीलंका रवाना होने से पहले भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां 1 से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी।

हालांकि, इंग्लैंड दौरे से लौटते समय टीम आयरलैंड के डबलिन में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने पर भी विचार कर रही है। फिलहाल इसको लेकर बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक, BCCI और क्रिकेट आयरलैंड के बीच चर्चा चल रही है। अगर इस पर सहमति बनती है, तो ये मुकाबले जून के आखिरी सप्ताह में खेले जा सकते हैं।

भारतीय टीम इससे पहले भी डबलिन में छोटी द्विपक्षीय सीरीज खेल चुकी है। टीम इंडिया ने 2018, 2022 और 2023 में यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, जो आयरलैंड में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा थे। प्रस्तावित आयरलैंड सीरीज उस समय हो सकती है जब भारत अपने घर में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। यह घरेलू सीरीज 6 से 20 जून के बीच खेली जानी है, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल होंगे।

Also Read
View All

अगली खबर