क्रिकेट

INDW vs SAW: टीम इंडिया पर मंडराने लगा वूमेंस टी20 वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा, मुश्किल हुआ सेमीफाइनल का टिकट

Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ है और अब उसे अंतिम 4 का टिकट हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा, जो हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए मुश्किल लग रहा है।
2 min read
• •
Jun 22, 2026
Shafali Verma
शेफाली वर्मा (फोटो- IANS)

Team India Semifinal Scenario: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं धुंधली नजर आ रही हैं। क्योंकि एक ग्रुप में 6 टीमें हैं और इनमें से सिर्फ दो ही टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के रहते अब भारतीय टीम का अगले दौर में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की राह सबसे आसान

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं और एक मैच जीतते ही उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को अभी पाकिस्तान और भारत के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम भले ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली है। वहीं भारत और पाकिस्तान को हराकर उसने सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावा ठोक दिया है।

अब उसके अगले दो मुकाबले अपेक्षाकृत कमजोर टीमों, नीदरलैंड और बांग्लादेश, के खिलाफ हैं। जिस तरह का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका ने अब तक किया है, उसे देखते हुए वह दोनों मुकाबले जीत सकती है। ऐसे में भारत के पास अब एक ही रास्ता बचता है। अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट को भी बेहतर रखना होगा।

टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच

भारतीय टीम को अभी बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे दो जीत और एक हार मिली है। अब अगर भारतीय टीम बांग्लादेश को हरा देती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। वहीं अगर भारतीय टीम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा देती है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से किसी एक टीम को अंतिम चार की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है।

ग्रुप A की अंक ताजा तालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
ऑस्ट्रेलिया3306+4.391
भारत3214+2.511
साउथ अफ्रीका3214-0.546
बांग्लादेश3214-0.641
पाकिस्तान (E)3030-1.857
नीदरलैंड्स (E)3030-3.384
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान