
Team India Probable ODI Squad For West Indies Series 2026: टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ है, जहां उसे तीन मैच खेलने हैं। इस दौरान एक ओर जापान में होने वाले एशियन गेम्स के टी20 फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम प्रतिस्पर्धा कर रही होगी, तो दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया वनडे सीरीज में मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में 9 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
भारत के लिए रेगुलर वनडे मैच खेलने वाले कई ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो जापान में एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे होंगे। इसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिल पाएगी। ऐसे में वनडे टीम के ऐलान से पहले चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी सिरदर्द टीम का चयन करना है।
एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को चुना गया है। ऐसे में ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अब इन खिलाड़ियों की जगह चयनकर्ताओं को युवाओं की ओर देखना होगा। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हो सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव के साथ यश ठाकुर और मयंक यादव जैसे गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।
चयनकर्ताओं की नजरें आकिब नबी पर भी होंगी, जिन्होंने राणजी ट्रॉफी 2026 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार की भी वापसी हो सकती है। चर्चा मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर भी हो रही है, लेकिन चयनकर्ताओं के रुख को देखते हुए उनकी वापसी मुश्किल लग रही है।
अब देखना यह होगा कि मंगलवार को जब चयनकर्ता टीम का ऐलान करते हैं, तब किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है और किनका सपना टूटता है। हालांकि, इस सीरीज से कई युवा खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं।
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्म सिराज और ध्रुव जुरेल, रजत पाटीदार/ साई सुदर्शन, मानव सुथार और आकिब नबी।