क्रिकेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की ये है सबसे मजबूत प्लेइंग 11!

Team India Strongest Playing 11: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी। जबकि टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
2 min read
Feb 17, 2025
Team India Strongest Playing 11

Team India Strongest Playing 11 For Champions Trophy 2025: पाकिस्तान 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया 23 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप में टॉप 2 में जगह बनानी होगी। 3 में से एक मैच में भी हार भारतीय फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट में टॉप 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, ऐसे में किसी एक को दावेदार नहीं कहा जा सकता है लेकिन टीमों की रणनीति और हालिया फॉर्म को देखते हुए सबसे मजबूत दावेदारों को पहचाना जा सकता है। इस लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, मेजबान पाकिस्तान और 2017 के फाइनल में हारने वाली भारतीय टीम सबसे आगे हैं। टीम इंडिया को अगर इस बार एक कदम आगे बढ़ते हुए 2013 क इतिहास को दोहराना है तो अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 मैदान पर उतारनी होगी।

भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल ओपनर्स के तौर पर खेलेंगे तो विराट कोहली वन डाउन पर आएंगे। इसके बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का स्थान पक्का है। पांचवें नंबर पर केए राहुल, छठे नंबर पर हार्दिक पंड्या, 7वें नंबर पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आएंगे। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव दो स्पिनर हैं, जो टीम के पास सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक हैं। इसके बाद टीम के पास हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी तीन तेज गेंदबाज हैं, जिसमें से अर्शदीप सिंह औ मोहम्मद शमी प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं तो टीम काफी मजबूत नजर आएगी।

CT25 के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

Published on:
17 Feb 2025 05:17 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा