24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 Full Schedule: 10 टीमें लेकिन 13 वेन्यू, जानें इस बार कौन से होंगे 3 अलग शहर, जहां खेले जाएगा IPL

Rajasthan Royals Home Venue: राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस बार दो मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह के अलावा किसी दूसरे वेन्यू पर खेलना होगा। इसके अलावा पंजाब और दिल्ली की टीमें भी अपने शहर के अलावा दूसरे वेन्यू पर मैच खेलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 17 Feb 2025, 11:26 AM IST

IPL 2025 Venue

IPL 2025 First Match KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को ईडन गार्डंस में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की भिड़ंत से होगा। कोलकाता में ही 23 मई को दूसरा क्वालिफ़ायर और 25 मई को फ़ाइनल भी खेला जाएगा। इससे पहले 2013 और 2015 में भी यहां फ़ाइनल खेला जा चुका है। 20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा। शनिवार को आईपीएल के आगाज के ठीक अगले दिन यानी रविवार 23 मार्च को डबल हेडर खेला जाएगा। जहां सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) की मेज़बानी करेगी।

IPL 2025 में 74 मैच खेले जाएंगे और लीग कुल 65 दिनों तक खेली जाएगी। पूरे सीज़न में 12 डबल हेडर खेले जाएंगे। आरआर , दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) दोपहर में तीन-तीन मैच खेलने वाले हैं। अन्य सात टीमें दोपहर में दो-दो मैच खेलेंगी। पिछले साल दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू हुए थे। शेड्यूल में 13 मैदानों के नाम सामने आए हैं जिसमें सभी 10 टीमों के मुख्य घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला का नाम भी शामिल है।

10 शहरों के अलावा 3 अलग वेन्यू

आरआर के लिए गुवाहाटी, डीसी के लिए विशाखापट्टनम और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए धर्मशाला दूसरा घरेलू मैदान होगा। गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में दो-दो मैच होंगे तो वहीं धर्मशाला तीन मैचों की मेज़बानी करेगा। पीबीकेएस आमतौर पर धर्मशाला में हर सीज़न दो मैच ही खेलती आई है, लेकिन इस बार आईपीएल ने इस मैदान पर एक अतिरिक्त मैच शेड्यूल कर दिया है। डीसी, एमआई और एलएसजी इस मैदान पर पंजाब के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे। 4 से 11 मई के बीच यह मैच खेले जाने हैं और पीबीकेएस इकलौती टीम होगी जिसे लगातार तीन घरेलू मैच खेलने का मौक़ा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार अफगानिस्तान की टीम इस मामले में सबसे खतरनाक