Afghanistan Cricket Team in Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिरकत करने के लिए तैयार है। पिछले कुछ साल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी अच्छे रहे हैं और उसका आइसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है। कप्तान हशमातुल्लाह शाहीदी की अगुआई में अफगानिस्तान की टीम पहली बार आइसीसी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए जा रही है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। अफगान टीम की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है, जिसमें स्पिनरों का अहम योगदान रहा है। यही वजह है कि 2022 से लेकर अब तक वनडे फॉर्मेट में अफगान गेंदबाज सभी पर भारी पड़े हैं और उनकी इकोनॉमी सबसे किफायती रही है। वहीं, दो बार की पूर्व चैंपियन भारतीय टीम के गेंदबाज इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।