क्रिकेट

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC में टीम इंडिया को होगा बड़ा फायदा, पूरी तरह बदल जाएगा प्वाइंट्स टेबल

WTC Points Table Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया 9 में से 4 मैच जीतकर 5वें स्थान पर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद वह चौथे स्थान पर आ जाएगी।
2 min read
Aug 12, 2026
WTC Team India
टीम इंडिया (फोटो- IANS)

World Test Championship 2025-27: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 13 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस की भी नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती है तो न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को बल्कि भारतीय टीम को भी फायदा होगा। कंगारुओं की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल भी पूरी तरह बदल जाएगी। भारतीय टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 8 में से 7 मैच जीतकर पहले स्थान पर है।

टीम इंडिया से आगे हैं बांग्लादेश

बांग्लादेश टीम इंडिया से आगे चौथे स्थान पर है और उसने अब तक 4 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 48.15 है, जबकि बांग्लादेश का 58.33 है। ऑस्ट्रेलिया 87.50 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 75.00 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.20 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से हार जाती है, तो वह सीधे छठे स्थान पर पहुंच जाएगी, जबकि श्रीलंका को एक स्थान का फायदा होगा और वह पांचवें स्थान पर आ जाएगी और भारतीय टीम चौथे स्थान पर आ जाएगी। हालांकि टीम इंडिया के जीत प्रतिशत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 90 हो जाएगा, जबकि बांग्लादेश का जीत प्रतिशत घटकर 38.89 हो जाएगा। इसी दौरान भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर भारतीय टीम श्रीलंका को 2-0 से हरा देती है, तो फिर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 57.98 हो जाएगा और टीम इंडिया चौथे स्थान पर ही रहेगी। हालांकि टीम इंडिया से हार के बाद श्रीलंका को जरूर नुकसान होगा और वह छठे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका जीत प्रतिशत 27.78 रह जाएगा।

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने 13 मैच खेल लिए हैं और उस पर 14 अंकों की पेनल्टी भी लगी है, जिसकी वजह से उसका जीत प्रतिशत सिर्फ 24.36 है। वहीं वेस्टइंडीज ने 12 में से 2 मैच जीते हैं और पाकिस्तान ने 6 में से 2 मैच जीते हैं।

अब तक की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन टीमें

पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साल 2021 में खेला गया था, जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारतीय टीम ने 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई, लेकिन इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। 2025 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ और इस बार ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया। अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया ऐसी टीमें हैं जो दो-दो बार फाइनल खेल चुकी हैं, जबकि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने एक-एक बार फाइनल खेला है और जीत हासिल की है।

Also Read
View All
AUS vs BAN Test 2026: बांग्लादेश को कमजोर समझने की भूल नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया! पिछली सीरीज में झेल चुकी है करारी हार

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से स्कॉट बोलैंड- जोश इंग्लिस हुए बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी

16 साल की उम्र में डेब्यू, वनडे कप में तूफानी शतक, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी का एक और बड़ा कारनामा

Delhi Premier League में फिर गरजा सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

2 मैच, 4 दावेदार और प्लेऑफ का महा-सस्पेंस! द हंड्रेड लीग में पहली बार आखिरी गेंद तक खिंचेगा क्वालीफिकेशन का फैसला