12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Premier League में फिर गरजा सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

Delhi Premier League 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कांडपाल की तूफानी पारियों के दम पर वेस्ट दिल्ली लायंस को 8 विकेट से हरा दिया।
2 min read
Google source verification
Sarthak Ranjan

सार्थक रंजन (फोटो- IANS)

Sarthak Ranjan in DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 14.2 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इस दौरान बिहार के निर्दलीय सांसन के बेटे सार्थक रंजन ने 190 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।

59 रन पर ढेर हो गई आधी टीम

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 59 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद मयंक गुसाईं की 42 रनों की पारी और सोमवीर सेहरावत के 34 रनों की बदौलत टीम 146 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से अजय यादव और मयंक डागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को सलामी बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कांडपाल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। सार्थक रंजन ने 190 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में 57 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं वैभव कांडपाल ने 148 के स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। अंत में यश भाटिया ने महज 11 गेंदों में 21 रन बनाकर 14.2 ओवर में ही टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस धमाकेदार जीत के साथ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है; यह इस सीजन में उनकी तीसरी जीत है।

कप्तान सार्थक रंजन का बल्ला इस टूर्नामेंट में आग उगल रहा है। उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 70 से अधिक की औसत और 170 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 चौके और 18 गगनचुंबी छक्के निकल चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग