
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज यानी 4 अक्टूबर 2018 का दिन बेहद खास स्याही से लिखा जा रहा है । अब ये तारीख भारत के नए क्रिकेट सितारे पृथ्वी शॉ के लिए याद रखी जाएगी। स्कूल क्रिकेट से अंडर-19, रणजी क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचा चुके बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ गजब का खेल दिखाते हुए सेंचुरी ठोकी। वह पहले ही टेस्ट में सेंचुरी मारने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 99 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। अपनी इस पारी में पृथ्वी ने चौंकों की बौछार कर दी । इस दौरान पृथ्वी शॉ की बल्लेबाज़ी में स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव, ऑफ़ ड्राइव, स्कवेयर कट, लेग ग्लांस, कट, पुल, स्वीप, रिस्ट वर्क जैसे तमाम शॉट्स निकले। इस अद्भुत बल्लेबाज की आज दुनिया फैन बन चुकी है आइये अब थोड़ा जानिए पृथ्वी शॉ के बारे में।
पिता के संघर्ष और बेटे की मेहनत
एक फिल्म है । beyond all boundaries netflix पर है। इसमें क्रिकेट का हमारी जिंदगी से क्या जुड़ाव है, इसको दिखाया गया है । मगर सबसे दिलचस्प बात ये कि इसमें मुंबई के पृथ्वी शॉ की क्रिकेट जर्नी को कवर किया गया है। एक पिता के पास पैसे नहीं हैं, मगर बेटे को क्रिकेटर बनाना है। पृथ्वी की मां बहुत पहले गुजर गईं थी और पिता पंकज ने अपनी जिंदगी का मकसद ही ये बना लिया कि पृथ्वी बड़ा क्रिकेटर बने। इस फिल्म का जिक्र इसलिए क्योंकि इसे देखने के बाद कोई भी पृथ्वी शॉ के खेल को देखना मिस नहीं कर पाएगा।पृथ्वी की कहानी किसी तेंडुलकर को अपनी आंखों के सामने बनते देखने से कम नहीं है। मैं तो कहूंगा पृथ्वी को तेंदुलकर से कंपेयर करना भी गैर जरूरी ही है।मूलतः बिहार के गया के हैं पृथ्वी शॉ
डेब्यू में सेंचुरी मारने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन
आज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में मैच की पहली गेंद पृथ्वी शॉ ने फेस की , उसी समय उनकी आक्रामकता ने मन मोह लिया। मुंबई के इस शानदार खिलाड़ी ने 18 साल 329 दिनों की उम्र में इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। उम्र के लिहाज से पृथ्वी दूसरा ऐसा नाम है जिसने इतनी कम उम्र में टेस्ट डेब्यू किया। पृथ्वी से पहले नाम 17 साल 265 दिन की उम्र वाले विजय मेहरा का है जिन्होंने 1955 में इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वैसे अब पृथ्वी अपने डेब्यू में सेंचुरी मारने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं। वे 134 रन बनाकर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण शॉट खेलकर आउट हो गए ।
तेंदुलकर+सहवाग+कोहली का मिश्रण
पृथ्वी ने राहुल द्रविड़ से भी कोचिंग ली है। जाहिर है खूंटा तो जमना ही था। पृथ्वी एशिया कप की विजेता अंडर-19 टीम में रह चुके हैं। इससे पहले पृथ्वी 14 साल की उम्र में चर्चा में आए थे। 2013 के नवंबर में। इंडियन यूथ क्रिकेट की एक बड़ी फेमस ट्रॉफी है, हैरिस शील्ड। इसमें वो अपनी स्कूल टीम रिज़वी स्प्रिंगफ़ील्ड हाई स्कूल के कैप्टन थे।पृथ्वी ने एक ही मैच में 330 गेंदों में 546 रन बना दिए. ये 1901 के बाद क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर था जिसे बाद में पिछले साल 4 जनवरी को प्रणव धनावड़े ने तोड़ा था। पृथ्वी का ये स्कोर विश्व में किसी भी फॉर्मेट में चौथे नंबर पर है।बहरहाल क्रिकेट को नया सितारा मिल गया है । लोग उन्हें तेंदुलकर+सहवाग+कोहली का मिश्रण बता रहे । वैल डन पृथ्वी । हमे आप पर गर्व है । शुभकामनाएं