
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर पूरी पृथ्वी पर चर्चाएं हो रही हैं। यहां तक ली लोग इनकी शादी को लेकर इतना मशगूल हो गए हैं कि उन्हें दुनिया की बाकि खबरों से कोई मतलब ही नहीं है। आलम ये है कि लोग बिग बॉस देखते हुए भी विराट-अनुष्का की शादी को लेकर बातें कर रहे हैं। दरअसल ये शादी देश की दो बड़ी हस्तियों की हो रही है। और ये दोनों ही लोग देश के दो सबसे बड़े क्रिकेट जगत और फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं, जो भारत में काफी चर्चित हैं। विराट और अनुष्का के फैंस उनसे जुड़ी एक-एक खबर को पढ़ने के लिए काफी उत्साहित हैं। ये लोग उनके रिश्तों से जुड़ी कोई भी बात मिस नहीं करना चाहते हैं।
इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिससे शायद विराट-अनुष्का बिल्कुल बेखबर हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आपका भी मूड खराब हो सकता है। बता दें कि एक ज्योतिष मलाव भट्ट ने विराट और अनुष्का के रिश्ते को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में दोनों के रिश्तों में उलझनें आ सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों अपने जीवन में काफी आगे तक पहुंचेंगे। दोनों को वो सब कुछ हासिल होगा जिसे वो पाना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने रिश्तों में आने वाली कड़वाहट को लेकर भी दोनों को चेताया है।
ज्योतिष का कहना है कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की मुख्य वजह उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ बनेगी। जो इनकी ज़िंदगी के बुरे दौर को एक बार फिर से ज़िंदा कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने इस जोड़े को सलाह देते हुए कहा है कि शुरुआत के दो साल तक दोनों को काफी कुछ संभालने की ज़रूरत पड़ेगी। जिसके बाद सब कुछ बेहतर होता चला जाएगा और दोनों मिलकर सफलता की सीढ़ियों पर लगातार ऊपर बढ़ते चले जाएंगे।