क्रिकेट

150 से अधिक IPL मैच खेलकर भी खिताब नहीं जीत सके ये 5 प्लेयर्स, सैमसन-राहुल का नाम भी शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जहां कई खिलाड़ी खिताबी जीत हासिल करने का सपने लेकर मैदान पर उतरेंगे।
2 min read
Mar 21, 2026
KL Rahul and Sanju Samson (फोटो- IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आइए आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सर्वाधिक मैच खेलने के बावजूद आईपीएल की ट्रॉफी को एक बार भी नहीं जीत सके।

एबी डीविलियर्स

आईपीएल के इतिहास में एबी डीविलियर्स के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में 184 मुकाबले खेलने के बावजूद डीविलियर्स कभी भी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके। डीविलियर्स दिल्ली और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक बार भी फाइनल मैच नहीं जीत सके।

संजू सैमसन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने जा रहे संजू सैमसन भी उन अनलकी खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस लीग में एक बार भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं। संजू ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, लेकिन वह खिताबी मुकाबला नहीं जीत सके हैं।

युजवेंद्र चहल

आईपीएल में 174 मुकाबले खेल चुके युजवेंद्र चहल भी इस लीग में कभी फाइनल मैच नहीं जीत सके हैं। आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स टीम का चहल भी हिस्सा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

अमित मिश्रा

आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज अमित मिश्रा भी इस लीग में 162 मैच खेलने के बावजूद आज तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। अमित अपने आईपीएल करियर में कई बड़ी टीमों की तरफ से खेले, लेकिन कभी फाइनल मैच नहीं जीत सके।

अक्षर पटेल

इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल भी 162 मैच खेलने के बावजूद एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। अक्षर आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे।

केएल राहुल

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल में 145 मैच खेल चुके हैं, लेकिन वह अब तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। राहुल आईपीएल में एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का पार्ट नहीं रहे हैं।

क्रिस गेल

इंडियन प्रीमियर लीग के कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भले ही क्रिस गेल के नाम हों, लेकिन वह इस लीग में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेले।

ग्लेन मैक्सवेल

अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखने वाले ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। मैक्सवेल ने इस लीग में अब तक कुल 141 मैच खेले हैं।

संदीप शर्मा

अपनी लहराती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर संदीप शर्मा भी 137 मैच खेलने के बावजूद आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। संदीप ने अपने आईपीएल करियर में कुल 146 विकेट निकाले हैं और वह कई फ्रेंचाइजी की तरफ से खेल चुके हैं।

ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी आईपीएल में 125 मैच खेलने के बावजूद भी आईपीएल में आज तक फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा था।

Updated on:
21 Mar 2026 10:11 pm
Published on:
21 Mar 2026 10:11 pm
Also Read
View All
श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

रेड बॉल क्रिकेट में दिखी वैभव सूर्यवंशी की क्लास, चौके-छक्के छोड़ डिफेंस को मजबूत करते आए नजर, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल यौन हिंसा केस में अरेस्ट, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाए गंभीर आरोप