क्रिकेट

LSG की नहीं ये टीमें भी लुटा चुकी हैं 20 से ज्यादा ‘एक्सट्रा रन’, RCB ने दो बार किया है ऐसा

दिल्ली की पारी में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने 20 अतिरिक्त रन लुटाए। इनमें 16 वाइड और 4 लेग बाई शामिल थे। यह टोटल स्कोर का करीब 14% है।

2 min read
Apr 02, 2026
LSG ने DC के खिलाफ 20 अतिरिक्त रन लुटाए हैं। (Photo - IPL Official Site)

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पांचवां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी 20 अतिरिक्त रन लुटाए। इनमें 16 वाइड और 4 लेग बाई शामिल थीं। आइए, ऐसे ही 5 आईपीएल मुकाबलों के बारे में जानते हैं, जिसमें टीम ने सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन लुटा दिए।

डेक्कन चार्जर्स (28 रन): यह टीम 20 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 18.4 ओवरों में महज 110 रन पर सिमट गई। इसके बाद चार्जर्स ने केकेआर की पारी में 15 वाइड, 8 लेग बाई, 4 बाई और 1 रन नो-बॉल पर लुटाए। केकेआर ने 19 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

LSG के गेंदबाजों ने लगभग 14% रन वाइड और लेग बाई में दिये, मैच के बाद नाराज़ हुए कप्तान ऋषभ पंत, दिया ये बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (27 रन): यह मुकाबला धर्मशाला में 17 मई 2011 को खेला गया, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 विकेट खोकर 232 रन बनाए। इस पारी में आरसीबी ने कुल 27 अतिरिक्त रन (14 लेग बाई, 7 बाई, 4 वाइड और 2 नो-बॉल) दिए। इसके जवाब में आरसीबी 17 ओवरों में महज 121 रन पर सिमट गई। पंजाब ने मुकाबला 111 रन से अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस (26 रन): 16 मई 2009 को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस ने इस पारी में 26 अतिरिक्त रन (16 लेग बाई और 10 वाइड) दिए। सीएसके ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (26 रन): राजस्थान रॉयल्स ने 17 मई 2008 को जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में 1 विकेट खोकर 197 रन बनाए। इस पारी में आरसीबी ने कुल 26 अतिरिक्त रन (18 वाइड, 6 लेग बाई, 1 बाई और 1 नो-बॉल) लुटा दिए। इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 132 रन बना सकी। रॉयल्स ने मैच 65 रन से अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (26 रन): यह मैच 16 मई 2015 को मुंबई में खेला गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर निर्धारित ओवरों में 190/9 का स्कोर ही बना सकी। इस पारी में आरसीबी ने भले ही 26 अतिरिक्त रन (18 वाइड, 5 नो-बॉल और 3 लेग बाई) लुटाए, लेकिन 9 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने किया केएल राहुल का काम तमाम, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Published on:
02 Apr 2026 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर