क्रिकेट

Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

Ind vs Zim T20 Series: जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के उपकप्‍तान तिलक वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि मैं पहली बॉल से हिट कर सकता हूं, लेकिन मुझे सिचुएशन के हिसाब से खेलना होता है।
2 min read
Jul 21, 2026
Ind vs Zim T20 Series
भारतीय बल्‍लेबाज तिलक वर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Zimbabwe T20 Series: भारतीय टी20 टीम के उपकप्‍तान तिलक वर्मा को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में खराब स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सीरीज से पहले उन्‍होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं भी पहली गेंद से हिट कर सकता हूं, लेकिन बतौर उपकप्‍तान मुझे सिचुएशन के हिसाब से बल्‍लेबाजी करनी होती है। मैं हमेशा पर्सनल माइलस्टोन की जगह टीम की जरुरत के हिसाब से खेलता हूं।

बीच के ओवर में बैटिंग अप्रोच को लेकर हुई थी आलोचना

बता दें कि तिलक वर्मा ने पिछले दो दौरों के सात टी20 मैचों में 131.85 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए और भारत एक भी मैच नहीं जीत सका। जबकि इस दौरान उनके बल्‍ले से दो अर्धशतक भी आए। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्‍होंने 55 और इंग्‍लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 में उन्‍होंने 53 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद बीच के ओवरों में उनकी बैटिंग अप्रोच को लेकर खूब आलोचना हुई थी।

'…लेकिन मैं सिचुएशन के हिसाब से खेलता हूं'

तिलक ने अपनी बैटिंग को समझाते हुए कहा कि अलग-अलग बैटिंग पोजीशन और विदेशी कंडीशन के हिसाब से ढलने के लिए उन्हें एग्रेसिव स्ट्राइक रेट के पीछे भागने के बजाय जिम्मेदारी लेनी पड़ी। इस गेम में आपको अलग-अलग पोजीशन पर बैटिंग करनी होती है और खासकर उन कंडीशन में यह आसान नहीं होता। मैंने हमेशा कहा है कि मैं वही करता हूं, जो टीम चाहती है। अगर मुझे टीम के लिए मेहनत करनी है, तो मैं करूंगा।

'यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है'

उन्होंने आगे कहा कि आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक, हम कई मैचों में पावरप्ले के अंदर या पहले 10 ओवर के अंदर चार या पांच विकेट खो रहे थे। उस स्थिति में तुरंत तेजी से रन बनाने की कोशिश करना समझदारी नहीं है। यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है। मुझे पता है कि मैं पहली गेंद पर हिट कर सकता हूं, लेकिन मैं देश के लिए खेल रहा हूं और इसके साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। इसलिए मैं अपने पर्सनल माइलस्‍टोन के बार में नहीं, टीम के बारे में सोचता हूं।

तिलक वर्मा की पिछली 7 टी20 इंटरनेशनल पारियां

मैचरन (गेंद)स्ट्राइक रेट
बनाम आयरलैंड – पहला टी2019 (21)90.48
बनाम आयरलैंड – दूसरा टी20I55 (46)119.57
बनाम इंग्लैंड – पहला टी20I13 (13)100.00
बनाम इंग्लैंड – दूसरा टी20I24 (11)*218.18
बनाम इंग्लैंड – तीसरा टी20I3 (11)27.27
बनाम इंग्लैंड – चौथा टी20I11 (8)137.50
बनाम इंग्लैंड – पांचवां टी20I53 (25)212.00
Updated on:
21 Jul 2026 09:26 pm
Published on:
21 Jul 2026 09:11 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री