क्रिकेट

तिलक वर्मा या ऋतुराज गायकवाड़: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में किसे मिलेगा टीम इंडिया का मौका?

New Zealand vs India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के चयन पर सस्पेंस है। जानिए दोनों खिलाड़ियों के चयन की संभावनाएं और टीम की रणनीति।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 8:43 PM IST
New Zealand vs India ODI Series
तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़। (Photo- IANS)

New Zealand vs India: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ओपनर शुभमन गिल और विकेट-कीपर बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेलेंगे। आखिरी दो वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ऐसे में दो स्टार खिलाड़ियों के नहीं खेलने से टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषकर, बैटिंग में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच संभावित चयन पर क्रिकेट फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ गई है। वैसे तो दोनों ही खिलाड़ी शानदार हैं। दोनों के पास अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने का माद्दा है। इस लिहाज से सवाल यह है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताएगा?

तिलक वर्मा के पक्ष में क्या है मजबूत दलील?

तिलक वर्मा के चयन की सबसे बड़ी वजह उनका बाएं हाथ का बल्लेबाज होना है। भारतीय मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की मौजूदगी विपक्षी गेंदबाजों के लिए रणनीति बनाना मुश्किल कर सकती है। तिलक वर्मा दबाव में पारी संभालने के साथ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं। टीम को फिलहाल मीडिल ऑर्डर में ऐसा बल्लेबाज चाहिए, जो शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभाल सके। इस भूमिका में तिलक उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ का दावा भी मजबूत

दूसरी तरफ, ऋतुराज गायकवाड़ को भी किसी भी तरह से नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। तकनीकी रूप से वे बहुत ही मजबूत बल्लेबाज हैं। उनमें पारी को संवारने और लंबा खींचने की क्षमता हैं। केएल राहुल की अनुपस्थिति में ऋतुराज टीम इंडिया को स्थिरता दे सकते हैं। वह जरूरत के मुताबिक पारी को संभालने और रन गति बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।

किसे मिल सकता है मौका?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे के लिए टीम इंडिया का चयन काफी हद तक बल्लेबाजी क्रम के संतुलन पर निर्भर करेगा। यदि टीम इंडिया मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ का विकल्प चाहता है तो तिलक वर्मा को प्राथमिकता मिल सकती है। वहीं, अगर केएल राहुल की जगह अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाजी विकल्प तलाशा जा रहा है तो ऋतुराज गायकवाड़ का दावा मजबूत नजर आता है।

वैसे तो बीसीसीआई की ओर से घोषित स्क्वाड में दोनों खिलाड़ियों को जगह दी गई है। आखिरी फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम प्रबंधन को लेना है। फिलहाल भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि केएल राहुल की गैरमौजूदगी में कौन उनकी जगह खेलता है।

आखिरी दो ODI के लिए टीम इंडिया स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट-कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

अगले दो वनडे मैचों के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

1- रोहित शर्मा
2- ईशान किशन (विकेटकीपर)
3-विराट कोहली
4- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
5- ऋतुराज गायकवाड़/तिलक वर्मा
6- अक्षर पटेल
7- नमन धीर
8- आकिब नबी
9- गुरनूर बरार
10- अर्शदीप सिंह
11-मोहम्मद सिराज

Updated on:
11 Nov 2026, 8:43 PM IST
Published on: