
Tim David Fined for Breaching Code of Conduct: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर BCCI ने मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया गया है। यह नहीं उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मैच खत्म होने के बाद उन्होंने RCB के डगआउट से ऐसी हरकत की थी, जो आपत्तिजनक थी। इसी सीजन जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली टक्कर हुई थी, तब भी टिम डेविड पर अंपायर से मजाक करने पर मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगा था।
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan International Cricket Stadium) में रोमांचक टक्कर देखने को मिली। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, तो वहीं आरसीबी के खेमे में मौजूद Tim David ने आपत्तिजनक इशारा किया, जो कैमरे में कैद हो गया।
इसके बाद से यह माना जा रहा था कि उन पर तगड़ा एक्शन लिया जाएगा और हुआ भी ऐसा। आरसीबी के बल्लेबाज के खिलाफ मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। साथ में दो डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2026 में उन पर एक बार पहले भी जुर्माना लग चुका है। वह मुकाबला भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया था। उस मैच में टीम डेविड को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था और साथ में मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था।
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में टीम डेविड अंपायर से मजाक करते नजर आए थे। RCB की पारी के 18वें ओवर के बाद गेंद बदलने के दौरान उन्होंने ये हरकत की थी। अंपायर से पहले उन्होंने गेंद चेक करने के लिए ली और फिर 2 बार मांगने के बावजूद नहीं दी, जिसकी वजह से उन पर वह जुर्माना लगा था।
अब मैदान के बाहर उन्होंने ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद से बीसीसीआई को उन पर तगड़ा जुर्माना लगाना पड़ा। अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। 167 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। क्रुणाल पंड्या ने 40 गेंद में 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि टीम डेविड पहली ही गेंद पर आउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने नमन धीर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई।