क्रिकेट

मैच में अधिकतर समय हम बने रहे- लाथम

टॉम लाथम का कहना है कि भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने अंत में ज्यादा रन छोड़ दिए थे।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2017, 10:43 PM IST
tom lathan

कानपुर. भारत से सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज टॉम लाथम का कहना है कि भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने अंत में ज्यादा रन छोड़ दिए थे। भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को छह रनों से मात देते हुए तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

हम जीत के करीब आ गए थे
लाथम ने इस मैच में 52 गेंदों में सात चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। मैच के बाद लाथम ने कहा, "भारत ने अच्छा लक्ष्य दिया था। हम उसे हासिल करने के काफी करीब आ गए थे ये भी अच्छी बात है। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी, शायद हमने आखिर में कुछ ज्यादा रन छोड़ दिए थे। हमारी टीम पूरी क्षमता से खेली और गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वैसे टीम इंडिया पूरे फार्म में थी। और आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हरा चुकी है। ऐसी स्थिति में हमने भारत को शुरुआती मैच में हराया।

सीरीज काफी अच्छी भावना से खेली गई
उन्होंने कहा, "क्रम में बदलाव करना मेरे लिए अच्छा रहा। यह सीरीज काफी अच्छी रही, अच्छी भावना में खेली गई। यहां आना मुश्किल था, हालांकि हम मैच में अधिकतर समय बने रहे, लेकिन उनके पास उच्चस्तरीय तेज गेंदबाज हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। मेहमान टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी। उसके लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। केन विलियमसन ने 64 और टॉम लाथम ने 65 रनों की पारियां खेलीं। इस सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने ही शानदार खेल दिखाया। भारत को भारत में ही मात देना बहुत कठिन है परन्तु न्यूजीलैंड ने सीरीज में शुरुआत में भारत को हराया परन्तु टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए अंत के मैच जीत सीरीज अपने नाम कर ली।

Published on: