31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ : जब कनपुरिया स्टाइल में दर्शकों ने Cricketers का बढ़ाया उत्साह, प्लेयर बोले- थैंक्यू

कानपुर के Green Park Stadium में भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम One Day Match खेला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Oct 2017, 4:49 PM IST

India vs New Zealand

कानपुर. Green Park Stadium में आज Ind Vs New Zealand के बीच एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के अंदर और बाहर दर्शकों की दमदार उपस्थिति ने खिलाड़यों की जमकर हौंसला आफजाई की। दर्शकों ने ढोल नगाड़ों के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों को देखकर युवाओं का उत्साह इतना बढ़ गया कि वे दर्शक खिलाड़ियों का अभिवादन करने लगे। भारत और न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों को थैंक्यू भी बोला।

ग्रीन पार्क में जैसे New Zealand ने टॉस जीतकर India को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, पूरे Green Park Stadium में तिरंगा झंडा लहरा उठा। लोग तिरंगा हाथ में लेकर हिलाते रहे और नारेबाजी करते रहे। कनपुरिया स्टाइल (जमकर उड़ाना गुरू, गुरू... आदि शब्दों से) में दर्शकों ने न्यूजीलैंड पर फतह हासिल करने के लिए भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्टेडियम के बाहर का नजारा बेहद रोमांचक हो चला था। युवाओं का रैला स्टेडियम की तरफ बढ़ा चला जा रहा था। किसी ने चेहरे पर मुखौटा लगाया था तो किसी ने तिरंगे के रंग से चेहरे को रंग रखा था। ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर सभी 11 गेट पर लाइनें लग गईं।

दर्शकों की त्रिस्तरीय चेकिंग ( Security before Ind Vs New Zealand Cricket Match)
दर्शकों की बड़ी संख्या को देखते हुए ग्रीन पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस फोर्स लगी है। लोगों का टिकट चेक करके उन्हें भीतर दाखिल कराया जा रहा है। सभी को फौरन भीतर जाने की जल्दी है, इसलिए मारामारी सी मची है। टिकट चेक करने के लिए तीन स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है।

राम भरोसे कानपुर का ट्रैफिक (Traffic During Ind Vs New Zealand Match)
मैच के कारण शहर का यातायात दुरुस्त करने में पुलिस का अमला फंसा रहा। इसकी वजह से शहर के टाटमिल, रामादेवी, यशोदानगर, किदवईनगर चौराहों से ड्यूटियां हटा दी गईं। यहां का रेंग-रेंगकर रामभरोसे चलता रहा। हालांकि, कहीं पर भी जाम जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। शहर में 238 चौराहे हैं। इन चौराहों में से प्रमुख 88 चौराहों पर नियमित ड्यूटियां लगती हैं। कहीं सिपाही तो कहीं टीएसआई तो कहीं होमगार्ड तैनात रहते हैं। बाकी ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल टीमें सक्रिय रहती हैं। मैच की वजह से इन चौराहों की ड्यूटियां हटा ग्रीन पार्क के आसपास और डायवर्जन प्वाइंटों पर लगा दी गईं। इसकी वजह से दक्षिण शहर के एक भी चौराहे पर सुबह से शाम तक एक भी ट्रैफिक सिपाही, दरोगा नहीं पहुंचा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय उत्सव शहर में होने की वजह से व्यवस्थाएं तो करनी ही पड़ती है। रविवार की वजह से वैसे भी अन्य चौराहों पर लोड कम रहा, इसकी वजह से दिन भर सामान्य रूप से यातायात चलता रहा।

राज्यपाल राम नाईक भी पहुंचे
Ind Vs New Zealand One day Cricket Match का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक किया। इसके बाद मैच का टॉस हुआ। ग्रीन पार्क में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैच में कानपुर के लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।