31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होशंगाबाद ने बैतूल को पारी और 103 रन से हराया

एलटी सुब्बू स्मृति ट्रॉफी पर किया कब्जा, मप्र. क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय जगदाले ने दी ट्रॉफी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 29 Oct 2017, 9:30 PM IST

cricket live score Hoshangabad won by innings and 103 runs

cricket live score Hoshangabad won by innings and 103 runs

होशंगाबाद। नर्मदा संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर- 22 बालक वर्ग एलटी सुब्बू स्मृति अंतर जिला प्रतियोगिता का फायनल रविवार को खेला गया। जिसमें होशंगाबाद ने बैतूल को पारी और 103 रन से हराया। इस तरह होशंगाबाद ने बैतूल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं शनिवार को शहरवासी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिर मैच में रोहित शर्मा एवं विराट कोहली की बल्लेबाजी का आनंद भी लेते रहे।

नर्मदापुरम संभाग क्रिके्रट संघ के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि होशंगाबाद ने कल के खेल को आगे बढ़ाते हुए रविवार को 8 विकेट खोकर 311 रन बनाकर पारी घोषित की। प्रभात सिंह 104 रन बनाकर नॉटआउट रहे। बैतूल की दूसरी पारी मात्र 103 रनों पर सिमट गई। बैतूल की तरफ की तरफ से केतन कोशिक ने 53 रन बनाए। होशंगाबाद के अभिषेक वर्मा ने 6 विकेट अनुज शिवहरे एवं कार्तिक राजोरिया ने २-२ विकेट लिए। इस तरह होशंगाबाद ने एलटी सुब्बू स्मृति ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय जगदाले की उपस्थिति में ट्रॉफी एवं नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के वार्षिक पुरस्कार बांटे गए। इस अवसर बेस्ट बालर अनुज शिवहरे, मैन ऑफ द मैच कार्तिक राजौरिया, मैन ऑफ दी सीरिज प्रभात ङ्क्षसह को दिया गया। इस अवसर र नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार, योगेश परसांई, अनंत तिवारी, राकेश फौजदार, सलीम सिद्दीकी, मनोहर बिलथरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैतूल ने हरदा को हराया था पहले
होशंगाबाद. शुक्रवार को गुप्ता ग्राउंड में बैतूल और हरदा के बीच हुए टूर्नामेंट में बैतूल ने जीत हासिल की थी। नर्मदापुरम् संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित एल.टी.सुब्बू अंतर जिला टूर्नामेंट अंडर-२२ के दूसरे दिन के टूर्नामेंट मैच में बैतूल ने हरदा को हराते हुए, फाइनल में प्रवेश किया। नर्मदापुरम् संभाग क्रिकेट के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि हरदा टीम गुरुवार को १६१ रन बनाकर ऑल आउट हुई थी। बैतूल टीम ने ९४/३ से आगे बल्लेवाजी करते हुए ४ विकेट खेलकर १६३ रन बनाकर जीत हासिल की। बैतूल की तरफ से सोमन ने सर्वाधिक ५६ रन, केतन कौशिक ३७ और शुभम गिरी ने ३५ रनों का योगदान दिया। हरदा की तरफ से गौतम जोशी ने सर्वाधिक २ विकेट लिए। इस तरह बैतूल ने यह मेंच पहली पारी के आधार पर ६ विकेट से जीता। आज सुबह ९.३० बजे से बैतूल एवं होशंगाबाद के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।