क्रिकेट

बाल बाल बचा न्यूनतम स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 183 रन से हराया

मात्र 74 रन पर ढेर कर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 183 रन से दी शिकस्त, पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से बनाई बढ़त

2 min read

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड दौरे पर है जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। डुनेडिन में खेले गए इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को मात्र 74 रन पर ढेर कर दिया और ये मुकाबला 183 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से बढ़त बनाते हुए इस सीरीज में कब्ज़ा जमा लिया।

32 रन पर 8 विकेट गिर
न्यजीलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के 32 रन पर 8 विकेट गिर दिए थे। इतने काम स्कोर पर पाकिस्तान के 8 विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था की पाकिस्तान वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रेकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। लेकिन कप्तान सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 20 रन की साझेदारी कर ऐसा होने से बचा लिया। वनडे मैचों में सबसे काम टीम स्कोर का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के नाम पर दर्ज़ है। साल 2004 में हरारे में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में श्रीलंका के तेज़ गेंदबाजों ने ज़िम्बाब्वे को मात्र 35 रन पर आलआउट कर दिया था।

ये भी पढ़ें

ट्विटर पर एक बार फिर भिड़े भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक, वजह जान कर चौक जाएंगे आप

बोल्ट के सामने पाकिस्तान ढेर
डुनेडिन में खेले गए इस मैच में न्यजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन की शानदार बल्लेबाजी के बावजूत न्यूज़ीलैंड 50 ओवर में 257 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केन विलियमसन 73 रन और विस्फोटक बल्लेबाज रॉस टेलर 52 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी हसन अली और रुम्मान रईस ने की दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में 257 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम न्यजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और टीम मात्र 74 रन पर आलआउट हो गई। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज अजहर अली, मोहम्मद हफीज और शादाब खान खाता भी नहीं खोल सके। न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने लिए। बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि कोलिन मुनरो और लोकी फर्ग्युसन को 2-2 विकेट मिले।

ये भी पढ़ें

PAK vs NZ: दूसरे मैच में भी पाक को मिली शिकस्त, 2-0 से आगे हुई कीवी टीम
Published on:
13 Jan 2018 12:53 pm
Also Read
View All