6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विटर पर एक बार फिर भिड़े भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक, वजह जान कर चौक जाएंगे आप

हसन अली के अर्धशतक की तुलना रोहित के दोहरे शतक से हुई तो ट्विटर पर भिड़ गए भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक

2 min read
Google source verification
Hasan Ali got trolled after Pak fans compared him with Rohit Sharma

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड दौरे पर है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। ऐसे में खबर आई है के एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के फैंस ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ गए है। मंगलवार को नेल्सन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही हालाँकि लोअर ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए हसन अली ने अर्ध शतक जड़ा और पाकिस्तान को 200 रन के पार लगाया। हसन अली ने अपना अर्ध शतक अनोखे अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। हसन के इस सेलिब्रेशन की तस्वीर आईसीसी ने अपने ट्विटर पर शेयर की जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के फैंस ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ गए।

हसन के अर्धशतक की तुलना रोहित के दोहरे शतक से की
दरअसल पाकिस्तानी फैंस ने हसन के अर्धशतक के जश्न की तुलना रोहित शर्मा के दोहरे शतक के सेलिब्रेशन से कर दी। बस फिर क्या था भारत और पाकिस्तान के फैंस एक दूसरे से भिड़ गए और एक दूसरे के ऊपर कटाक्ष जड़ने लगे। किसी ने रोहित को फ्लैट ट्रैक बुली बुलाया तो किसी ने हसन के जश्न का जम के मज़ाक उड़ाया। कुछ पाकिस्तानी फैंस ने जहां रोहित को घर का शेर कहा, तो वहीं भारतीय फैंस ने ट्वीट में लिखा कि पाक खिलाड़ी पचासा बनाकर ही जश्न मना सकते हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के फैंस के बीच नोक झोक होती रही है।

डकवर्थ लुइस से जीता न्यूज़ीलैंड
बता दें मार्टिन गुप्टिल की 86 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को साक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इससे पहले, वेलिंग्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था। पिछले मैच की तरह इस मैच के दौरान भी बारिश ने बाधा डाली थी और इस कारण यह मैच भी डकवर्थ लुइस विधि के अनुसार खेला गया।