क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी को पसंद है ट्रेंट ब्रिज जैसी पिच! तीसरे मुकाबले में टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट

India vs England 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज इंग्लैंड में बना इकलौता ऐसा ग्राउंड हैं, जहां पहला मैच टीम इंडिया ने खेला था। हालांकि मेन इन ब्ल्यू ने यहां 4 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर पाई है।
2 min read
Jul 06, 2026
trent bridge pitch report
ट्रेट ब्रिज की पिच (फोटो- ECB X)

Trent Bridge Pitch Report in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंड ब्रिज में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया बराबरी की इराद से मैदान पर उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था और दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मुकाबले में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहेंगी, जो मैनचेस्टर में डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि ट्रेंट ब्रिज जैसी पिच वैभव सूर्यवंशी को काफी पसंद है। चलिए जानते हैं कैसी है पिच और क्या कहते हैं यहां के आंकड़े।

बैटिंग के लिए आसान है ट्रेंट ब्रिज की पिच

ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्लेबाजों के पाले में आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। आसानी से पाले पर आती है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। सपाट पिच और आउटफील्ड तेज होने की वजह से गेंदबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आ सकते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद जरूर मिलती है लेकिन अगर बल्लेबाज उस वक्त संभलकर खेल लें तो फिर पूरे मैच में वो हावी हो सकते हैं।

इस मैदान पर अब तक 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 बार जीत हासिल की है तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम यानी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 6 मैच जीत पाई है। पहली पारी का औसत स्कोर भले ही 167 रन रहा हो लेकिन हालिया मुकाबलों में यहां 200 के आसपास के स्कोर बनते नजर आए हैं। यहां पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 110 रन पर यही ढेर किया था।

आपको बता दें कि 2009 टी20 वर्ल्डकप का सुपर 4 मुकाबला भारतीय टीम ने यहां खेला था और उसे साउथ अफ्रीका से 12 रन से हार खेलने पड़ी थी। उसे मैच में भारतीय टीम 131 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी और 130 रन के जवाब में 118 रान ही बना पाई। हालांकि उसके बाद से इस पिच का पूरी तरह से मिजाज बदल चुका है।

कई रिकॉर्ड्स पर सूर्यवंशी की नजरें

लिस्ट ए में 11 गेंदों में फिफ्टी जड़ इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चल गया तो कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 12 गेंदों में यह कारनामा किया था। न्यूजीलैंड के फिन ऐलन ने 33 गेंदों में शतक जड़ इतिहा रचा था। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में यह कारनामा किया था लेकिन दोनों ही टीमें आईसीसी की फुल मेंबर नहीं हैं।

Updated on:
06 Jul 2026 12:51 pm
Published on:
06 Jul 2026 12:51 pm