क्रिकेट

CPL 2025 में 38 साल के किरोन पोलार्ड 22 गेंद पर अर्धशतक जड़ उड़ाया गर्दा, नाइट राइडर्स ने किंग्स को 18 रन से रौंदा

Kieron Pollard Smashed Fifty just 22 balls: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके 38 वर्षीय कीरोन पोलार्ड में रनों की भूख अभी कम नहीं हुई है। उन्‍होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में महज 22 गेंदों पर विस्‍फोटक अर्धशतक जड़ त्रिनबागो नाइट राइडर्स को जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

2 min read
Aug 24, 2025
विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी करते किरोन पोलार्ड। (फोटो सोर्स: IANS)

Kieron Pollard Smashed Fifty just 22 balls: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह चुके 38 वर्षीय कीरोन पोलार्ड में रन बनाने की भूख अभी भी कम नहीं हुई है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में रविवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लुसिया किंग्स के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर त्रिनबागो ने सेंट लुसिया को 18 रनों से हरा दिया। पोलार्ड ने इस मुकाबले में 29 गेंदों पर चार चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 65 रन की तूफानी पारी खेली। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपना अर्धशतक महज 22 गेंदो पर पूरा किया। इस शानदार पारी के के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

ये भी पढ़ें

CPL 2025: इमरान ताहिर के पंजे में फंसी एंटीगुआ, अमेजन वॉरियर्स ने 83 रनों से रौंदा

5वें नंबर पर उतरे पोलार्ड ने बरपाया कहर

सेंट लुसिया किंग्स का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला तब तक सही साबित होता दिखा, जब तक क्रीज पर पोलार्ड नहीं आए थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए 38 साल के पोलार्ड ने क्रीज पर उतरते ही सेंट लुसिया के गेंदबाजों को कूटना शुरू कर दिया। पोलार्ड ने सिर्फ 29 गेंद पर 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 65 रन की पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के दम पर त्रिनबागो ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 30 गेंद पर 34 और कोलिन मुनरो ने 30 गेंद पर 43 रन की पारी खेली।

अच्‍छी शुरुआत के बावजूद मिली हार

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लुसिया किंग्स को शुरुआत अच्छी मिली। सलामी बल्लेबाजों टिम सिफर्ट और जॉनसन चार्ल्स ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 74 रन जोड़ दिए। लेकिन, मध्यक्रम के बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकलने के कारण सेंट लुसिया किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन ही बना सकी और मैच 18 रन से हार गई। सिफर्ट ने 35 और चार्ल्स ने 47 रन बनाए। त्रिनबागो के लिए आंद्रे रसेल और उसामा मीर ने 2-2 जबकि मोहम्मद आमिर और अकिल हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।

पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर पहुंची सेंट लुसिया

कीरोन पोलार्ड को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। तीसरे मैच में त्रिनबागो की यह दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, तीसरे मैच में सेंट लुसिया किंग्स की यह दूसरी हार थी। इस हार के साथ टीम पांचवें नंबर पर चली गई है। लीग में छह टीमें खेलती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर