
नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) के लिए विजय शंकर के चयन को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे। टीम इंडिया ( Team India ) में विजय शंकर ( Vijay Shankar ) का चयन अंबाती रायडू को दरकिनार करके किया गया था। मुख्य चयनकर्ता एम के प्रसाद ने विजय शंकर के चयन पर सफाई देते हुए कहा कि विजय शंकर थ्री डी खिलाड़ी हैं। एम के प्रसाद के ये थ्री खिलाड़ी टीम इंडिया पर बोझ बन गया है। विश्व कप में खेले तीन मैचों में विजय शंकर बल्लेबाजी में खुद को साबित नहीं कर सके हैं।
खराब बल्लेबाजी के कारण फैंस के निशाने पर आए विजय शंकर
विश्व कप में विजय शंकर की शुरूआत बहुत अच्छी रही। पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने पहले मैच में उन्होंने पहली बॉल पर एक विकेट लेकर फैंस का दिल जीत लिया था। बल्लेबाजी के मामले में तीनों मैचों में विजय शंकर के असफल रहने से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के समर्थक उनसे नाराज हैं। विश्व कप में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में विजय 19 गेंदों पर सिर्फ 14 रन ही बना पाए।
विजय शंकर ने तीन मैचों में बनाए 58 रन
किसी भी टीम में चार नंबर के बल्लेबाज को बैटिंग की रीढ़ माना जाता है। विश्व कप टीम में चार नंबर के स्थान को भरने के लिए विजय शंकर को चुना गया था। विजय शंकर ने चयनकर्ताओं और फैंस के अरमानों पर पानी फेरते हुए विश्व कप में खेले अपने तीन मैचों में 58 रन बनाए हैं। तीन मैचों में शंकर ने 15, 29 और14 रन की छोटी पारियां खेलीं हैं।
लालू से की विजय शंकर की तुलना
विश्व कप में अपने खराब प्रदर्शन के कारण विजय शंकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को विजय शंकर के बेहतर बल्लेबाज बताया है।
टीम इंडिया के एक फैन ने फिल्म का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा सेलेक्टर्स पूछ रहे हैं कि कब खून खोलेगा तेरा ?
एक फैन ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के सरकारी अधिकारी को बल्ले से मारने को लेकर विजय शंकर पर तंज कसा। फैन ने विजय शंकर की जगह विजयवर्गीय के बेटे को टीम में रखने की सलाह दी।
इससे पहले अपने डेब्यू मैच में बांग्लादेश के खिलाफ निधास ट्रॉफी के फाइनल मैच में विजय शंकर ने धीमी बल्लेबाजी करके भारतीय टीम को हार की कगार पर ला दिया था। तभी ऐन मौके पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने आतिशी पारी खेलकर भारत को हारी हुई बाजी जिताई थी। दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी।