क्रिकेट

MUM vs CDG: वानखेड़े स्टेडियम में तुषार देशपांडे ने मचाई सनसनी, 17 रन देकर चटकाए 5 विकेट, चंडीगढ़ 78 रन पर ढेर

Mumbai vs Chandigarh: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप D के एक मुकाबले में मुंबई की टीम ने चंडीगड़ को सिर्फ 78 रन पर समेट दिया। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
tushar deshpande
तुषार देशपांडे (फोटो- IANS)

Ranji Trophy 2026-27, MUM vs CDG Update: तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ की टीम रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले में खेल के दूसरे दिन सिर्फ 78 रन पर ही ढेर हो गई। तुषार ने इस मुकाबले में हैट्रिक विकेट भी लिया। देशपांडे ने अर्जुन आजाद, शिवम भंडारी और दीपेंद्र कुश को आउट किया। पारी के 11वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर तुषार ने यह कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने अरसलान खान और बाद में राज बावा को भी आउट किया। तुषार के अलावा मोहित अवस्थी को 3 और सिल्वेस्टर डिसूजा को 2 सफलताएं मिलीं।

4 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

चंडीगढ़ के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके और उसमें से 4 बल्लेबाजों का तो खाता भी नहीं खुला। शिवम भंडारी, दिपेंद्र कुश और राज बावा बिना खाता खोले आउट हुए तो जगजीत सिंह भी 0 पर पवेलियन लौट गए। इस दौरान कप्तान मनन वोहरा सिर्फ 2 रन बना सके। चंड़ीगढ़ के लिए जिन 2 बल्लेबाजों ने दहाई के आंकड़े को पार किया, उसमें निशुंक बिरला (33) और अर्जुन आजाद (20) शामिल हैं।

तुषार ने 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंनो एक ओवर मेडेन भी डाला। इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि उनकी टीम हार गई थी।

मुंबई ने खड़ा किया था विशाल स्कोर

इससे पहले मुंबई की टीम ने 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए तो आयुष म्हात्रे ने 48, मुशीर खान ने 65 तनुष कोटियान ने 58, मोहित अवस्ती ने 56 और कप्तान सिद्देश लाड ने शानदार 86 रन की पारी खेली। गेंदबाजी से पहले तुषार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया था और 44 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। चंडीगढ़ की ओर से राज बावा और रोहित ढांडा ने 4-4 विकेट हासिल किए। फिलहाल इस मुकाबले में मुंबई की पकड़ मजबूत हो चुकी है और उनकी कोशिश होगी की तीसरे दिन ने मैच जीत लें।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में भी एक विकेट गंवा दिया है लेकिन कोई रन नहीं बना है। फॉलोअन खेलने उतरी चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में सिर्फ एक ओवर खेल पाई।

Updated on:
12 Oct 2026 05:20 pm
Published on:
12 Oct 2026 05:02 pm
Also Read
View All
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में किया जाएगा शामिल? हैदराबाद टी20 से पहले खुद स्टार बल्लेबाज ने दिया संकेत

IND vs WI: नमन धीर बनते जा रहे हैं इस खिलाड़ी के लिए खतरा, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर ने दे दी हैं ये जिम्मेदारियां

IND vs WI: दूसरे टी20 में रिकॉर्ड जीत के बाद वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों पर लगा जुर्माना, जानें रांची में ऐसा क्या हुआ

IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज की ये ताकत कर रही परेशान, आखिरी दोनों टी20 से पहले जताई चिंता

‘हमने प्लान किया था कि उसे कैसे कंट्रोल में रखना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर की प्लानिंग को लेकर अर्शदीप सिंह का बड़ा खुलासा