क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका अर्धशतक, तोड़ा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़कर यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड तोड़ने से 10 रन दूर रह गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 5:01 PM IST
India U19 asia cup
आर्यवीर सहवाग। (Photo- X/@ACCMedia1)

Aaryavir Sehwag: अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले। उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में नया मुकाम हासिल किया। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 16 रन बनाते ही आर्यवीर सहवाग ने टूर्नामेंट के एक संस्करण में बनाए गए सर्वाधिक रनों के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड तोड़ दिया। आर्यवीर सहवाग के नाम अब टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में कुल 361 रन दर्ज हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अंडर-19 एशिया कप के 2018-19 संस्करण में 318 रन बनाए थे।

उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में उन्मुक्त चंद शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2012 के संस्करण में कुल 370 रन बनाए थे। वहीं, मौजूदा संस्करण में आर्यवीर सहवाग के नाम 361 रन दर्ज हैं। इस तरह वह उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 10 रन दूर रह गए। दूसरे शब्दों में कहें तो अंडर-19 एशिया कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनशतकअर्धशतकस्ट्राइक रेट
उन्मुक्त चंद5503702075.35
आर्यवीर सहवाग5513611395.50
यशस्वी जायसवाल4403181281.95
हिमांशु राणा5502831296.25
अभिज्ञान कुंडू54227610142.26
Updated on:
14 Nov 2026, 5:01 PM IST
Published on: