
MAL U-19 vs SL U-19: अंडर-19 एशिया कप 2026 का पहला मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला गया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और मलेशिया को 9 विकेट से हराया। मलेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते 28.1 ओवर में 88 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
श्रीलंका ने अंडर-19 एशिय कप 2026 मैच में टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। मलेशिया की शुरुआत खराब रही और रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। मलेशिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्यामिल अकील के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को छू नहीं सका। ओपनर श्यामिल अकील ने मलेशिया के लिए ओपनिंग करते हुए 50 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
श्रीलंका की ओर से कौशिका कुमारसिंघे ने कमाल की बॉलिंग की। 6 ओवर में 5.00 की इकॉनमी से उन्होंने 30 रन दिए और 5 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल था। उनके अलावा विग्नेश्वरण आकाश ने 4.1 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल था। चानिरू सेनारत्ने ने 1 विकेट लिया।
मलेशिया से 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान विरान चमुदिथा खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद रेहान पीरिस ने सेनुजा वेकुनागोडा के साथ मोर्च संभाला। दोनों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाए। रेहान पीरिस ने 45 ने 7 चौके और एक छक्के संग 54 रन बनाकर नाबाद रहे। सेनुजा वेकुनागोडा ने 35 गेंद में 4 चौके संग नाबाद 30 रन बनाए।
अंडर-19 एशिया कप में भारत और नेपाल की टीमों के बीच मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान का आगाज जीत से करना चाहेगा। भारत और नेपाल के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10ः30 बजे से खेला जाएगा।