क्रिकेट

IND vs WI: उमेश यादव की घातक गेंदबाजी, बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए वेस्टइंडीज की हालत कर दी खराब

हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट में भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

2 min read
IND vs WI: उमेश यादव की घातक गेंदबाजी, जीत के करीब भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की घातक गेंदबाजी का जलवा जारी है। पहली पारी में इंडीज के छह बल्लेबाजों को आउट करने वाले उमेश अबतक दूसरी पारी में तीन विकेट ले चुके हैं। उमेश की सटीक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। फिलहाल भारतीय गेंदबाज जिस तरह की बॉलिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भारत आज ही इस टेस्ट को जीत लेगा।

भारत जीत के पथ पर-
गौरतलब हो कि वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाया था। जिसका पीछा करते हुए भारत ने पहली पारी में 367 रन बनाए। इस तरह से पहली पारी के आधार पर भारत को 56 रनों की बढ़त हासिल मिली। इसके बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की शुरुआत काफी खराब रही। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज का स्कोर दूसरी पारी में 30 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। फिलहाल इंडीज के पास 39 रनों की बढ़त है। अभी मैच का तीसरा दिन ही प्रगति पर है। ऐसे में भारत की जीत लगफग सुनिश्चित मानी जा रही है।

पहली पारी में लगाया था विकेटों का छक्का-
इस मैच में भारत की ओर से उमेश यादव ने पहली पारी में छह विकेट चटकाए। उमेश ने पहली पारी में 26.4 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान तीन ओवर मेडन रखते हुए उमेश ने 88 रन खर्च करते हुए छह बल्लेबाजों को आउट किया। उमेश की गेंदबाजी इस मायने में भी खास रही कि शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाजी की पूरी जिम्मेवारी उन्हीं पर थी।

उमेश की करियर बेस्ट गेंदबाजी-
इस टेस्ट में अबतक 9 विकेट चटका चुके उमेश यादव के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इससे पहले उमेश की बेस्ट गेंदबाजी 103 रन खर्च करते हुए सात विकेट झटकने की थी। जो उन्होंने साल 2011 में कोलकाता में लिया था। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए है। बताते चले कि इंडीज के खिलाफ सबसे घातक गेंदबाजी का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम पर है। कपिल ने साल 1883 में 10 विकेट झटके थे। इसके बाद मोहम्मद शमी ने साल 2013 में 9 विकेट हासिल किया था। यदि उमेश इस मैच में दो विकेट और ले लेते हैं तो वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर आएंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से दी मात, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा
Published on:
14 Oct 2018 03:23 pm
Also Read
View All