7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर Asia Cup में होने वाला है ट्रॉफी को लेकर ड्रामा! मोहसिन नकवी फाइनल मुकाबले के लिए जा सकते हैं दुबई

Women's Asia Cup 2026 का खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के एटेंड करने ACC और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी जा सकते हैं। जिससे एक बार ड्रामा देखने को मिल सकता है।
2 min read
Google source verification
PSL News, Pakistan Super League, PCB News, Mohsin Naqvi, PSL Budget 2027,

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Photo - IANS)

Asia Cup Trophy Controversy: साल 2025 में आयोजित मेंस टी20 एशिया कप का खिताब भारतीय टीम ने जीता था और सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद क्रिकेट जगत में काफी बवाल हुआ, लेकिन ट्रॉफी अब तक नहीं मिली। इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम वूमेंस एशिया कप में हिस्सा ले रही है और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में ACC और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी पहुंच सकते हैं, जिसकी वजह से फिर से ट्रॉफी को लेकर विवाद हो सकता है।

7 बार भारतीय टीम रही है चैंपियन

मेंस टीम की तरह भारत की वूमेंस टीम का भी इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है और अब तक 9 में से 7 बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खिताब जीता है। इस बार भी वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। सितंबर 2025 में खेले गए मेंस टी20 एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। खिताब जीतने के बाद जब मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने आए, तब भारतीय खिलाड़ियों ने बैकआउट कर दिया। हाथ न मिलाने की परंपरा आज भी जारी है।

फिर हो सकता है ट्रॉफी को लेकर विवाद

अब सवाल यह है कि अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें वूमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंच जाती हैं और फिर टीम इंडिया खिताब जीत लेती है, तो ट्रॉफी कौन देगा। ACC प्रमुख होने के नाते यह मोहसिन नकवी का हक बनता है, लेकिन 2025 में अपनी बेइज्जती कराने के बाद वह शायद दोबारा ऐसी भूल करें। लेकिन अगर फाइनल के बाद वह ट्रॉफी देने आते हैं, तो यह तय है कि भारतीय टीम उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी और अगर ऐसा होता है, तो फिर से ट्रॉफी को लेकर विवाद होना तय है।

फिलहाल भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और पाकिस्तान का भी अंतिम-4 में पहुंचना कन्फर्म माना जा रहा है। ग्रुप A के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हांगकांग के खिलाफ बड़ी हार से बचना है। इसके बाद उसका सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा और अंतिम-4 का मैच जीतकर वह फाइनल में जगह पक्की कर सकती है। दूसरी ओर, टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा, जो भारतीय टीम को एक बार खिताबी मुकाबले में हरा चुकी है। भारतीय टीम ने 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है, तो श्रीलंका और बांग्लादेश एक-एक बार चैंपियन रही हैं। पाकिस्तान को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।