7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के बाद श्रीलंका ने Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, बांग्लादेश को हराकर दर्ज की हैट्रिक जीत

Women's Asia Cup 2026 के 10वें मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हर्षिता समरविक्रमा ने नाबाद 48 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
2 min read
Google source verification
SL vs BAN Womens Asia Cup

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (फोटो- ACC X)

Women's Asia Cup 2026: श्रीलंका ने वूमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाकर 'ग्रुप-बी' की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बांग्लादेश की रही धीमी शुरुआत

श्रीलंका ने टॉस जीता और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दिलारा अख्तर और जुवरिया फिरदौस ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। फिरदौस 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद दिलारा (26) ने शोभना मोस्तरी के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 13 रन जुटाए। श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी की सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज एक एक रन के लिए तरस रही थीं। 9.5 ओवरों तक टीम का स्कोर 52/3 था।

इसके बाद शोभना मोस्तरी ने शोर्ना अख्तर (9) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद करीब पहुंचाया। शोभना ने टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन बनाए। 41 गेंदों की पारी में उनके बल्ले से 4 चौके निकले। श्रीलंका के लिए चमुदी प्रबोधा ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट निकाले। उनके अलावा, सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट चटकाए। कप्तान चामरी अट्टापट्टू और कविशा दिलहारी को 1-1 विकेट हाथ लगा।

लोवर ऑर्डर ने दिलाई श्रीलंका को जीत

इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 7 के स्कोर पर कप्तान चामरी अट्टापट्टू (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से निलाक्षिका सिल्वा ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया। निलाक्षिका 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद हर्षिता ने कौशानी नुथ्यांगना के साथ सातवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाई।

हर्षिता 37 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौशानी ने 9 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। विपक्षी खेमे से मारुफा अख्तर ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सुल्ताना खातून और रितु मोनी को 1-1 सफलता हाथ लगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग