
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI Women's X)
Women's Asia Cup Semi Final Scenario: वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के बाद अब श्रीलंका ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप A में जहां भारतीय टीम तीनों मैच जीतकर टॉप पर रही, तो ग्रुप B में श्रीलंका ने इंडोनेशिया, बांग्लादेश और UAE को मात दी। अब दोनों ग्रुप्स से सिर्फ एक-एक टीम अंतिम-4 का टिकट हासिल कर सकती है। ग्रुप A से हांगकांग और थाईलैंड का बाहर होना तय माना जा रहा है, तो ग्रुप B की जंग रोमांचक हो चुकी है।
ग्रुप B में बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले से एक सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म होना है। दोनों टीमें अब तक 2 में से एक मैच जीत पाई हैं। जबकि तीनों मैच हारने की वजह से इंडोनेशिया बाहर हो गई है। अब बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले को जो भी जीतेगा, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
दूसरी ओर, ग्रुप A से पाकिस्तान का अंतिम-4 में पहुंचना लगभग तय है। थाईलैंड ने तीनों मैच खेल लिए हैं और एक में जीत हासिल की है, तो पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेले हैं। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला हांगकांग से खेलना है, जो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर है। दूसरी ओर, थाईलैंड एक मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -2.050 है। हांगकांग का नेट रन रेट -3.575 है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.569 है। अब इस स्थिति में पाकिस्तान की टीम हांगकांग से हार भी जाती है, तो वह नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्थिति में सभी टीमों के 2-2 अंक होंगे, लेकिन पाकिस्तान की टीम नेट रन रेट की वजह से इन तीनों में सबसे आगे होगी।
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा, जबकि बांग्लादेश और UAE के बीच मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के नतीजों से 2 सेमीफाइनल की टीमें मिल जाएंगी। पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो सकता है, तो दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से संभावित है।
Updated on:
07 Sept 2026 09:08 am
Published on:
07 Sept 2026 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
