क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा दोहरा इतिहास: सिर्फ क्रिस गेल ही नहीं, यशस्वी जायसवाल का महा-रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

Vaibhav Sooryavanshi breaks Yashasvi Jaiswal Record: IPL 2026 एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर SRH के खिलाफ तबाही मचाते हुए क्रिष गेल और अपने ही पार्टनर यशस्वी जायसवाल का महा-रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए इस 15 साल के लड़के ने और किस-किस के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
2 min read
May 28, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Yashasvi Jaiswal
वैभव सूर्यवंशी ने अपने साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi breaks Yashasvi Jaiswal Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में एक ऐसा तूफान आया, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर वो गदर मचाया कि बड़े-बड़े दिग्गज देखते रह गए। इस मैच में वैभव ने सिर्फ यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड ही नहीं ध्वस्त किया, बल्कि पिच के दूसरे छोर पर खड़े अपने ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर रख दिया।

साथी यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ दिया

मैच शुरू होने से पहले वैभव को अनकैप्ड प्लेयर (Uncapped Player) के रूप में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 44 रनों की जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में छक्का मारकर यशस्वी जायसवाल के IPL 2023 के 626 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मजेदार बात यह थी कि जब वैभव ने यह इतिहास रचा, तब खुद यशसवी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े होकर यह सब देख रहे थे।

IPL सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन

प्लेयर (Player)टीम (Team)मैच (Matches)रन (Runs)सीजन (Season)
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स156802026
यशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्स146262023
शॉन मार्शपंजाब किंग्स116162008
रियान परागराजस्थान रॉयल्स165732024
प्रभसिमरन सिंहपंजाब किंग्स175492025

IPL में 60+ छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला यहीं नहीं रुका। उन्होंने इस पारी में 12 गगनचुंबी छक्के जड़कर इस सीजन में अपने कुल छक्कों की संख्या 61 पहुंचा दी और पूरी पारी में 5 चौके भी लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का 2012 का रिकॉर्ड (59 छक्के) तोड़ दिया और दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिसने किसी एक टी20 टूर्नामेंट में 60 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

रैना के रिकॉर्ड की बराबरी

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और IPL प्लेऑफ के इतिहास में सुरेश रैना के सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि, वह अपनी सेंचुरी से चूक गए और 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल (IPL) इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर 243/8 खड़ा कर दिया।

इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी दुनिया के पहले ऐसे टीनेजर (Teenager) भी बन गए हैं जिसने किसी टी20 टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Also Read
View All
Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम

Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम

‘हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निकाल दो’, भारत का T20I सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

IND vs ENG: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे