28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Sooryavanshi शतक से चूके तो टूटे करोड़ों दिल, फिर सचिन तेंदुलकर ने बना दिया दिन, युवराज, भज्‍जी, जयसूर्या टैलेंट देख हैरान

Vaibhav Sooryavanshi के एक बार फिर से शतक से चूकने पर भले ही उनके फैंस के दिल टूट गए, लेकिन उनकी पारी को शानदार बताते हुए क्रिकेट के भगवान कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर ने जमकर तारीफ की है। उनके टैलेंट को देख युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सनथ जयसूर्या भी हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 28, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने वह सब हासिल कर लिया है, जो सपना आईपीएल खेलने वाला हर खिलाड़ी देखता है। वह जो भी शानदार पारी खेलते हैं, वह पिछली पारी से बेहतर, ज्‍यादा खतरनाक और जबरदस्त होती है। उन्‍होंने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन की पारी खेलते हुए विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्‍जा कर लिया है। सबसे अहम बात ये कि वह न सिर्फ गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से उनके कॉन्फिडेंस को भी कमजोर कर रहे हैं।

क्रिकेट के दिग्‍गजों ने की तारीफ

मुल्लानपुर में बुधवार शाम वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के सबसे ज्‍यादा छक्के (59) लगाने के 2015 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वह एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। फिलहाल उनके इस सीजन में 65 छक्‍के हैं। उन्‍होंने एसआरएच के खिलाफ 29 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के मारे। इसलिए, यह कोई हैरानी की बात नहीं थी कि क्रिकेट के दिग्‍गजों ने भी इस कमाल के लड़के की बल्‍लेबाजी को सलाम किया।

'वह पारी शानदार से कम नहीं थी'

सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के कुछ पल बाद तेंदुलकर ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग शानदार रहा है। इससे भी ज़्यादा खास बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपने फ्रंट फुट को क्लियर करके अपने पैरों पर लगने वाली गेंदों के लिए जगह बनाता है। यह आजादी उसे वैसा खेलने देती है जैसा वह खेलता है। वह पारी शानदार से कम नहीं थी।'

'बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस का रिकॉर्ड तोड़ दिया'

युवराज सिंह ने लिखा, 'बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस का रिकॉर्ड तोड़ दिया! यकीन नहीं होता, इस बच्चे को देखना बहुत अच्छा लगता है।'

'छक्के मारने की मशीन'

दुनिया एक तरफ, ये खिलाड़ी एक तरफ। सबसे अनोखा, सबसे खतरनाक बैट्समैन। छक्के मारने की मशीन, हमारा अपना भारत का लाल वैभवसूर्यवंशी।

'बहुत स्पेशल टैलेंट'

सनथ जयसूर्या का मैसेज शायद उन सब में सबसे अच्छा सरप्राइज था। उन्होंने लिखा, 'यह वैभव की जबरदस्त हिटिंग है। बहुत स्पेशल टैलेंट, कम उम्र में इतना कॉन्फिडेंस। क्रिकेट से एक स्पेशल प्लेयर निकलकर आ रहा है।' जब इतनी बड़ी बात जयसूर्या से आती है, जो दुनिया के सबसे क्लीन और जबरदस्त बल्‍लेबाज में से एक हैं, तो इससे पता चलता है कि सूर्यवंशी किस तरह के लोगों को लुभाते हैं।