28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘छोटे भीम ने तो पागल कर दिया’, वैभव सूर्यवंशी की छक्कों की बारिश देख दंग रह गए टीवी स्टार्स

TV Stars On Vaibhav Sooryavanshi Sixes Record: वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की बरसात को देखने के बाद अब टीवी स्टार्स की तरफ से भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
TV Stars On Vaibhav Sooryavanshi Sixes Record

TV Stars On Vaibhav Sooryavanshi Sixes Record (सोर्स- एक्स)

TV Stars On Vaibhav Sooryavanshi Sixes Record: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के महज 15 वर्षीय ओपनर ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 47 रन से बड़ी जीत हासिल कर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि वैभव केवल तीन रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया

इस शानदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2015 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव अब इस सीजन में 65 छक्कों के साथ नए रिकॉर्ड होल्डर बन गए हैं।

वैभव की पारी देख दंग गए टीवी एक्टर्स

वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार पारी को देखने के बाद कई टीवी एक्टर्स और रिएलिटी शोज के स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने वैभव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- क्या खिलाड़ी है ये। वहीं टीवी एक्टर अली गोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार वैभव ने क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड तोड़ ही दिया। ये लड़का।

इसके अलावा बिग बॉस फेम दिग्विजय राठी भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थें। उन्होंने मैच के उस पल पर अपना रिएक्शन दिया जब सिर्फ 3 रनों के दूर वैभव शतक नहीं बना पाए थे और कैच आउट हो गए। उन्होंने वीडियो में कहा- छोटे भीम ने तो पागल ही कर दिया। बहुत दुखी हो गया है।

विस्फोटक पारी पर क्या बोले वैभव?

मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उनका ध्यान किसी व्यक्तिगत रिकॉर्ड या उपलब्धि पर नहीं था। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से चूकने पर जब उनसे सवाल किया गया तो वैभव ने कहा कि उन्हें इस बारे में मैच खत्म होने के बाद पता चला।