क्रिकेट

USA vs PAK: अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ये दिग्गज पाकिस्तानी टीम से बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ अमरीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं।

less than 1 minute read

United States vs Pakistan, T20 World Cup 2023: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुक़ाबला मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

इस मैच में पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही है। आयरलैंड के खिलाफ उसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हार मिली। वहीं, इंग्लैंड के हाथों उसे 0-2 से पराजित होना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

अमेरिका: मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

Also Read
View All

अगली खबर