14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुश्किल दौर से गुजर रहीं स्मृति को श्रेयंका ने समर्पित की जीत, मैदान पर मंधाना ने दिखाया असली दम

Royal Challengers Bengaluru, WPL 2026: RCB की WPL में दूसरी जीत के बाद श्रेयंका पाटिल ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना को यह ट्रॉफी समर्पित की। निजी जीवन के कठिन दौर के बावजूद स्मृति ने फाइनल में 87 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाया। जानिए इसपर श्रेयंका ने और क्या कहा… आरसीबी की […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

image

Anshika Verma

Feb 06, 2026

WPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया (Photo - BCCI)

Royal Challengers Bengaluru, WPL 2026: RCB की WPL में दूसरी जीत के बाद श्रेयंका पाटिल ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना को यह ट्रॉफी समर्पित की। निजी जीवन के कठिन दौर के बावजूद स्मृति ने फाइनल में 87 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाया। जानिए इसपर श्रेयंका ने और क्या कहा…

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद श्रेयंका पाटिल ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना के लिए एक बहुत ही भावुक संदेश दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल (WPL) का खिताब जीतने के बाद श्रेयंका ने इस जीत को अपनी कप्तान को समर्पित किया।

कहा स्मृति की हिम्मत को सलाम

श्रेयंका ने बताया कि पिछले कुछ महीने स्मृति के लिए निजी तौर पर बहुत कठिन रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी टूटने की खबरों के बीच वे काफी मानसिक दबाव में थीं, लेकिन उन्होंने मैदान पर अपनी हिम्मत नहीं हारने दी। फाइनल मैच में स्मृति ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जो डब्ल्यूपीएल फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी इस पारी और जॉर्जिया वोल के 79 रनों की बदौलत आरसीबी ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।यह रात आरसीबी और खास तौर पर स्मृति मंधाना के नाम रही।

जीत के पीछे के खास लोग

मैच के बाद श्रेयंका ने तीन खास लोगों का जिक्र किया। सबसे पहले स्मृति मंधाना का जिन्होंने अपनी निजी मुश्किलों को किनारे रखकर टीम को जीत दिलाई। फिर कोच मालो जिनकी कोचिंग में टीम ने पहली बार खिताब जीता। आखिर में आन्या, श्रेयंका ने टीम की साथी आन्य के बेटे को उसके पहले जन्मदिन पर यह जीत तोहफे में दी।

फैंस का शुक्रिया

श्रेयंका ने इस सीजन में 9 मैचों में 11 विकेट झटके और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जब टीम 200 से ज्यादा रनों का पीछा कर रही थी, तब फैंस के भरोसे ने ही उन्हें लड़ने की ताकत दी। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार काफी निराशाजनक रही क्योंकि वे लगातार चौथी बार फाइनल की दौड़ में पीछे रह गए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग