क्रिकेट

भारत छोड़ अमरीका के​ लिए खेलने वाले उनमुक्त चंद डेब्यू मैच में 0 रन पर हुए क्लीन बोल्ड, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट से शुक्रवार को संन्यास लेकर अमरीका की टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलने वाले भारत के क्रिकेटर उन्मुक्त चंद डेब्यू मैच में 0 रन पर क्लीन बोल्ड हेा गए।

2 min read
Aug 15, 2021

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद (unmukt chand) ने वर्ष 2012 में अपनी कप्तानी में अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जीताया था। शुक्रवार को उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमरीका से खेलने का निर्णय किया। 28 वर्षीय उन्मुक्त चंद का यह फैसला कुछ खास रास नहीं आया और वह डेब्यू मैच में 3 गेंदों का सामना करने के बाद 0 रन पर आउट हो गए। उन्मुक्त चंद के अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ी अमरीका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स टीम से किया डेब्यू
अमरीका में टी20 लीग में उन्मुक्त चंद ने सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स की तरफ से डेब्यू किया। उन्मुक्त को सैन डिएगो सर्फ राइडर्स के गेंदबाज जुबैर मुराद ने आउट बोल्ड किया। उन्मुक्त के क्लीन बोल्ड होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आईपीएल 2013 के पहले मैच में भी उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। इसके बाद उन्हें आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिले।

15 रनों से मैच जीती उन्मुक्त की टीम
उन्मुक्त भले ही कोई रन नहीं बना पाए। लेकिन उनकी टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स यह मैच 15 रन से जीत गई। उन्मुक्त के आउट होने के बाद बल्लेबाज शेहान जयसूर्या के 74 रनों की पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए। शेहान भी इस साल की शुरुआत में अमरीका शिफ्ट हो गए। उन्मुक्त की बात करें तो वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के साथ—साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी हिस्सा बने। उन्होंने आईपीएल में 21 मुकाबले खेले और 15 की औसत से 300 रन बनाए।

Published on:
15 Aug 2021 08:59 pm
Also Read
View All