क्रिकेट

UPW vs DC Highlights: सदरलैंड और लैनिंग का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

UPW vs DC: यूपी वॉरियर्स ने किरण नवगिरे की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। जावाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में तीन विककेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 11:02 PM IST
Feature image

UP Warriorz vs Delhi Capitals 6th Match highlights: कप्तान मेग लानिंग (69) और ऐनाबेल सदरलैंड (नाबाद 41) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के छठे मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लानिंग की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। दीप्ति शर्मा ने शेफाली वर्मा (26) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लानिंग ने 49 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (69) रनों की पारी खेली।

ऐनाबेल सदरलैंड (41) और मैरीजान कप्प (29) रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। यूपी वॉरियर्ज की ओर से सोफी एकल्सटन, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज के लिए किरण नवगिरे और दिनेश वृंदा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े।छठें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने दिनेश वृंदा (16) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद उन्होंने किरण नवगिरे को भी आउटकर पवेलियन भेज दिया। किरण नवगिरे ने 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (51) रनों की तूफानी पारी खेली। तालिया मैक्ग्रा (एक), कप्तान दीप्ति शर्मा (सात) , ग्रेस हैरिस (12) और सोफ़ी एकल्सटन (दो) रन बनाकर आउट हुई। श्वेता सहरावत ने 33 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (37) रन बनाये। उन्हें मैरीजान कप्प ने आउट किया।

शिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से (नाबाद 33) रनों की पारी खेली। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिये। मैरीजान कप्प , जेस जॉनासन, अरुंधति रेड्डी और मिन्नू मनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Updated on:
19 Feb 2025, 11:02 PM IST
Published on: