क्रिकेट

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत दिया करारा जवाब, ‘छोटू भैया’ बुलाते हुए कहा – मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम….

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच खींचा-तानी जारी है। उर्वशी ने एक ट्वीट कर पंत को 'छोटू भैया' बुलाया है और उन्हें क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। उर्वशी ने पंत को रक्षा बंधन भी विश किया है और कहा है कि खामोश लड़की का फायदा न उठाएं।

2 min read

Urvashi Rautela reply to Rishabh pant: क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच अफेयर आम बात है। कई बार दोनों इंडस्ट्री के बीच खींचा-तानी और वाद विवाद भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच भी आज कल ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नाम लिए बिना दोनों एक दूसरे का निशाना साध रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने पंत को लेकर कुछ कहा था। जिसके बाद पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उर्वशी से उनका पीछा छोड़ने को कहा था। अब एक बार फिर उर्वशी ने उनपर पलट वार किया है और उन्हें 'छोटू भैया' बुलाया है।

एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ' एक बार जब वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे। वो लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई और बाद में मुझे पता लगा। मेरे फोन में 17 मिसकॉल थे। लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तबतक मीडिया में चीज़ें आ चुकी थीं।

पहले भी उर्वशी और पंत को लेकर कई अफवाहें उड़ी हैं ऐसे में लोगों ने मिस्टर RP का मतलब ऋषभ पंत से ही निकाला। इसके बाद पंत के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें लिखा था, 'कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मज़े के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज़ में रह सकें। देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है।'

यह भी पढ़ें- BCCI ने शिखर धवन को हटा जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को बनया कप्तान

अब पंत को एक बार फिर उर्वशी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को ट्वीट कर लिखा,' 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।' इसके नीचे उर्वशी ने लिखा, 'हैसटैग रक्षा बंधन मुबारक हो छोटू भैया। खामोश लड़की का फायदा न उठाएं।'

Updated on:
12 Aug 2022 10:17 am
Published on:
12 Aug 2022 10:15 am
Also Read
View All