3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर आगबबूला

Monty Panesar, Laal Singh Chaddha: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय सेना और सिखों का अपमान किया गया है। ऐसे में इसे बायकॉट करना चाहिए। वहीं आकाश चोपड़ा ने इस फिल्म की तारीफ की है और इसे बेहतरीन बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Aug 2022, 9:41 AM IST

panesar_lala.jpg

मोंटी पनेसर ने 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

Boycott Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म को सोशल मीडिया में ट्रोल भी किया गया और कई लोगों ने इसे बायकॉट करने की मांग भी की। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी इस फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय सेना और सिखों का अपमान किया गया है। पनेसर ने आमिर खान और करीना कपूर की इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की है।

पनेसर ने इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, 'फॉरेस्ट गंप अमेरिकी सेना में फिट बैठती है, क्योंकि वियतनाम वॉर के लिए अमेरिका उस वक्त लो आईक्यू वाले व्यक्ति को तलाश रहा था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा पूरी तरह से भारतीय सेना और सिख समाज का अपमान करने वाली फिल्म है। शर्मनाक।" इसके बाद पनेशर ने नीच हैसटैग 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' भी लिखा है।

इसके अलावा पनेशर ने एक और ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने आमिर खान और करीना कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आमिर खान लाल सिंह चड्ढा में एक मूर्ख की भूमिका निभा रहे हैं, फॉरेस्ट गंप भी एक मूर्ख ही था। यह अपमान जनक है।' वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने फिल्म की तारीफ की। आकाश ने इस फिल्म को बहुत बेहतरीन बताया है।

बता दें लाल सिंह चड्ढा 1994 मे रिलीज हुई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिन्दी रिमेक है। इस फिल्म को 6 अकादमी अवॉर्ड मिले थे। फिल्म में वियतनाम वॉर और कई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया था जो 1970 से 1980 के बीच अमेरिका में घटी थीं। इसी कड़ी में लाल सिंह चड्ढा में देश में लगी इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, 84 के सिख दंगे, 1983 का वर्ल्ड कप सबकी थोड़ी-थोड़ी कहानी है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने शिखर धवन को हटा जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को बनया कप्तान