क्रिकेट

USA vs SA Weather Report: एंटीगुआ में साउथ अफ्रीका से टकराएगी अमेरिका लेकिन बारिश कर सकती है खेल खराब, जानें मौसम का हाल

Antigua Weather Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के पहले मुकाबले में अमेरिका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मैच एंटीगुआ में खेला जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2024, 3:15 PM IST
USA vs SA Weather Report

USA vs SA Weather Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे दौर के मुकाबले आज से शुरू होंगे। सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना अमेरिका (USA vs South Africa) से होगा। अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब सुपर 8 में बड़ी टीमों को शिकस्त देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पहले राउंड में अजेय रही थी लेकिन कई मैच उनके काफी करीबी रहे हैं ऐसे में उन्हें अपनी कमियों को दूर करना चाहेगी। यह मैच एंटीगुआ में खेला जाएगा। जानें कैसा है एंटीगुआ का मौसम (Antigua Weather Report)।

एंटीगुआ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

एंटीगुआ के सर विवियर रिचर्ड्स स्टेडियम में आज रात 8 बजे से साउथ अफ्रीका का सामना अमेरिका से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर 7 की दावेदार होगी और हारने वाली टीम पर दबाव बढ़ जाएगा। हालांकि अगर बारिश की वजह से मैच ड्रॉ हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा और सेमीफाइनल की समीकरण उलझ जाएगी। हालांकि रात को एंटीगुआ का मौसम अच्छा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, रीजा हेनरिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्किया, ओटनील बार्टमैन और तबरेज शम्सी।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

मोनंक पटेल (कप्तान), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गॉस, एरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर और अली खान।

Updated on:
19 Jun 2024, 3:15 PM IST
Published on: