क्रिकेट

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Sri Lanka-A vs India-A Final, When and Where to watch: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला सोनी स्पोर्ट्स में आयेगा।

2 min read
Jun 19, 2026
Most Runs in Tri Nation A Series
आउट होने के बाद पवेलियन लौटते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Tri Nation A Series, Sri Lanka-A vs India-A Final Live Streaming: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच रविवार यानी 21 जून को खेला जाएगा। आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Sri Lanka-A vs India-A, Tri-Nation A Series: कब खेला जाएगा इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुकाबला?
वनडे ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला 21 जून यानि रविवार को इंडिया ए और मेजबान श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा।

Sri Lanka-A vs India-A, Tri-Nation A Series: कहां खेला जाएगा इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुकाबला?
वनडे ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे

Sri Lanka-A vs India-A, Tri Nation A Series: कब शुरू होगी इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला?
वनडे ट्राई-सीरीज का फ़ाइनल मुक़ाबला भारतीय समयानुसार शाम 10 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 9.30 बजे होगा।

Sri Lanka-A vs India-A, Tri Nation A Series: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगी इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज?
इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज के के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Sri Lanka-A vs India-A, Tri-Nation A Series: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Published on:
19 Jun 2026 09:40 pm