क्रिकेट

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बाद 14 साल के स्‍टार बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्‍ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 08, 2026
इंग्‍लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल में शतक जड़ने के बाद हुंकार भरते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब देश की झोली में डाला है। भारत को रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बनाने में 14 साल के स्‍टार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और फाइनल में 175 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली। इस उम्‍दा प्रदर्शन के लिए उन्‍हें फाइनल में प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वैभव का अगला लक्ष्य भारतीय सीनियर टीम में डेब्‍यू करना है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्‍ट किया है, जो तेजी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi समेत अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले ये 4 खिलाड़ी बना सकते हैं भारतीय टीम जगह

‘अभी बहुत दूर तक जाना है’

वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ अपने इंस्‍टा अकाउंट पर अपनी फोटो पोस्ट की है। इस पोस्‍ट के माध्‍यम से उन्‍होंने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि अब उनका अगला लक्ष्‍य भारतीय सीनियर टीम में डेब्‍यू करना है। उन्‍होंने इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा है कि मुझे वहां बहुत मज़ा आया और खुशी है कि मैं उस जीत में योगदान दे सका, जो हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाए रखेगी। मुझ पर बरसाए गए सभी प्यार से मैं बहुत खुश हूं। अभी बहुत दूर तक जाना है।

u19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सभी सात मैच खेले। इन मैचों की सात पारियों में उन्होंने 62.71 के औसत और 169.49 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से कुल 439 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक आया। उनका सर्वाधिक स्कोर 175 रन रहा, जो खिताबी मुकाबले में उन्‍होंने बनाए।

भारत की ऐतिहासिक जीत

U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 50 ओवर में 411 रन लगाए, जो कि अब तक का सबसे बड़ा स्‍कोर है। इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 175 और आयुष म्हात्रे ने 53 का योगदान दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 100 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

Also Read
View All

अगली खबर